स्टूडेंट जोनअभाविप की नयी प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, याज्ञवल्क्य शुक्ल बने प्रांत संगठन मंत्री
spot_img

अभाविप की नयी प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, याज्ञवल्क्य शुक्ल बने प्रांत संगठन मंत्री

राशिफल

जमशेदपुर / पलामू : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् झारखंड प्रदेश का तीन दिवसीय अधिवेशन पलामू के मेदिनीनगर में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में झारखंड के शैक्षणिक परिदृश्य, सीएए एवं विभिन्न छात्र हितों के मुद्दों पर चर्चा हुई। 20वें प्रदेश अधिवेशन के अंतिम दिन प्रदेश अध्य्क्ष प्रो नाथू गाड़ी ने संगठन के झारखंड प्रदेश की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। नयी कार्यकारिणी में प्रान्त संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष नाथू गाड़ी, प्रदेश मंत्री राजीव रंजन, जमशेदपुर के छात्र बापन घोष बने अ.भा.वि.प झारखंड के प्रांत सह मंत्री बने.

बापन घोष पूर्व में जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज इकाई अध्यक्ष, जमशेदपुर महानगर के कार्यालय मंत्री, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड प्रदेश के सह कार्यालय मंत्री जैसे दायित्व का निवर्हन किया है। जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के छात्र एवं कोल्हान विश्वविद्यालय के पूर्व उपसचिव वीरेंद्र कुमार प्रदेश विश्वविद्यालय कार्य सह प्रमुख बनाये गये हैं। जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के छात्र अखिल सिंह प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रभारी बनाये गये हैं, जबकि जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के विवेक कुमार, द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेन की छात्रा नमिता पाठक व ज्योति दास, नीतीश कुमार, अमित हाजरा, जगन्नाथ नायक, पिकलु घोष, प्रो वीडी सिन्हा , डॉ विनय कुमार बने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाये गये हैं.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading