स्टूडेंट जोनAIDSO : ई-कल्याण छात्रवृत्ति आवेदन पोर्टल चालू करने व शिक्षकों की नियुक्ति...
spot_img

AIDSO : ई-कल्याण छात्रवृत्ति आवेदन पोर्टल चालू करने व शिक्षकों की नियुक्ति के लिए एआईडीएसओ ने किया मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदर्शन

राशिफल

रांची : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गनाइजेशन (एआईडीएसओ) झारखंड राज्य कमेटी के नेतृत्व में मंगलवार को राज्य के विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों ने रांची स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व राज्य अध्यक्ष आशारानी पाल ने किया। उन्होंने कहा कि धारा 144 के बावजूद विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि छात्र अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन के लिए विवश हुए हैं। कोरोना महामारी के कारण झारखंड के छात्रों को शिक्षा संबंधी विभिन्न तरह की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राज्य सचिव समर महतो ने कहा कि सत्र अनियमित हो चुके हैं। स्कूल से लेकर कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों की पढ़ाई काफी प्रभावित हो चुकी है। विगत महीनों से छात्रवृत्ति के लिए ई-कल्याण पोर्टल द्वारा आवेदन भरना शुरू हुआ और बीएड नामांकन तथा विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में नामांकन की प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। इसके बावजूद ई-कल्याण के पोर्टल को 10 फरवरी से बंद कर दिया गया है। विभिन्न पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाले हजारों छात्र छात्रवृत्ति के भरोसे पर ही अपनी पढ़ाई पूरी कर पाते हैं। ऐसे में पोर्टल को बंद कर दिया जाना कई छात्रों की आगे की पढ़ाई बाधित करेगा। (नीचे भी पढ़ें)

राज्य उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने कहा कि 10 फरवरी को पोर्टल बंद होने के बाद से जिला प्रखंड, विश्वविद्यालय तथा उपायुक्त तक को मांग पत्र सौंपा गया, लेकिन महीने भर बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होते देख अपने भविष्य के लिए छात्र प्रदर्शन के लिए विवश हुए हैं। राज्य में हज़ारों की संख्या में छात्र हैं जो कि छात्रवृत्ति के भरोसे आगे की पढ़ाई करते हैं। राज्य में विभिन्न स्तर पर शिक्षकों के तकरीबन 23000 से अधिक पद रिक्त हैं। युवा अपनी योग्यता के साथ नियुक्ति की उम्मीद लगाए बैठे हैं कि नियुक्ति के लिए आवेदन लिए जाएंगे। 2016 के बाद से जे-टेट की परीक्षा का आयोजन नहीं किया गया। शिक्षकों की कमी से शिक्षण गतिविधि प्रभावित है। कई विभागों में शिक्षक न के बराबर हैं। प्रदर्शन में राज्यपाल से वार्ता के लिये समय दिया गया व मुख्यमंत्री के समक्ष कुछ दिनों में वार्ता का आश्वासन देते हुए मांगों पर सकारात्मक पहल करने की बात कही गई। प्रदर्शन में राज्य अध्यक्ष आशारानी पाल, राज्य सचिव समर महतो, राज्य उपाध्यक्ष आशीष कुमार, युधिष्ठिर कुमार, राज्य कोषाध्यक्ष सोहन महतो समेत झारखंड के विभिन्न जिलों से आये छात्र प्रतिनिधि शामिल हुए।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading