जमशेदपुर : आज के तनाव भरे जीवन में जहाँ व्यक्ति हर वक्त मोबाइल, लैपटॉप आदि से जुड़ा रहता है, ऐसे तनावपूर्ण समय में यह बहुत जरूरी है कि वो अपने जीवन में ‘योग’ को अपनाये। योग एक निरोग शरीर के लिए अनिवार्य है। निरोग शरीर, आत्मविश्वास, अनुशाषन एवं एकाग्रता एक सफल व्यक्ति की पहचान हैं। इन शब्दों के साथ योगरत्न अवार्डी अंशु सरकार ने छात्रों के साथ योग के आसनों को साझा किया। वह गम्हरिया स्थित अरका जैन विश्वविद्यालय में योगा सत्र के दौरान विद्यार्थियों को योगा का महत्व बताने के साथ ही विभिन्न आसनों को साझा कर रहे थे। (नीचे भी पढ़ें)
अरका जैन विश्विद्यालय में एमबीए के नए सत्र के छात्रों के लिए “आरम्भ 2021 – ओरिएंटेशन प्रोग्राम ” के दौरान योगा सेशन का आयोजन, कोविड-19 के सभी गाइडलाइन्स का पालन करते हुए किया गया। इस सेशन के लिए योग गुरु अंशु सरकार आमंत्रित थे। अंशु सरकार ‘योग’ के क्षेत्रत्र में 40 वर्षों का अनुभव रखते हैं। वे ‘फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया (झारखण्ड चैप्टर )’ के चीफ पैट्रन हैं। उन्होंने अपने सत्र में याददाश्त बढ़ाने के लिए, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने के लिए, स्पोंडोलिटिस साइटिका को दूर भगाने के लिए कई आसान उपाय बताये। उनके ऊर्जा से भरे सत्र में भाग लेकर छात्र बड़े उत्साहित हुए। सत्र के अंत में उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस सेशन में डॉ चारु वाधवा, डॉ सोनिया रियात, मुकुल पांडेय, राजीव सिन्हा एवं अन्य फैकल्टी मेंबर्स उपस्थित थे।