स्टूडेंट जोनJamshedpur-ABVP : एबीवीपी की 66वां राष्ट्रीय अधिवेशन नागपुर में आयोजित, जमशेदपुर में...
spot_img

Jamshedpur-ABVP : एबीवीपी की 66वां राष्ट्रीय अधिवेशन नागपुर में आयोजित, जमशेदपुर में लाइव प्रशारण, नयी शिक्षा नीति व आत्मनिर्भर भारत पर चर्चा

राशिफल

जमशेदपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् का 66वां राष्ट्रीय अधिवेशन नागपुर आयोजित किया गया है। जिसका लाइव प्रसारण जमशेदपुर महानगर में दो स्थानों पर किया गया है। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) जमशेदपुर महानगर के संघचालक वी.नटराजन, एवं डॉ. कमलेश कुमार कामलेंदु ने दीप प्रज्वलित कर लाइव कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया एवं मंच संचालन सिद्धार्थ सिंह ने किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन 25 व 26 दिसंबर को डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति मंदिर रेशम बाग में आयोजित किया गया है। इस अधिवेशन में परिषद् की केंद्रीय कार्यसमिति से लगभग 80 लोग औपचारिक रूप से सम्मिलित हो रहे हैं एवं देश भर से 4000 स्थानों से 300000 कार्यकर्ताओं से अधिक कार्यकर्ता ऑनलाइन माध्यम से जुड़े हैं। इस अधिवेशन में नई शिक्षा नीति, आत्म निर्भर भारत पर समसामयिक विषय पर विस्तृत चर्चा होगी। (नीचे भी पढ़ें)

एबीवीपी के जिला संयोजक सागर ओझा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की 66वां राष्ट्रीय अधिवेशन जो सबसे छोटा और सबसे बड़ा अधिवेशन है। क्योंकि इस वर्ष पूरे देशभर में ओपचारिक रूप से 80 लोग और ऑनलाइन 3 लाख से अधिक कार्यकर्ता, छात्र एवं शिक्षाविद आदि सम्मिलित हो रहे हैं। इस कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कमलेश कुमार कमलेंदु, प्रदेश सह मंत्री बापन घोष, अखिल सिंह, बिनय कुमार, नगर उपाध्यक्ष अरविंद पंडित, विनोद, डॉ अपराजिता कुमारी, महानगर संगठन मंत्री हिमांशु दुबे, अनिप अनुरंजन, दीपक भट, पूजा, सिमरन, सोनी, ऋतु कुमारी, अभिषेक कुमार, अभिषेक तिवारी, अभय सिंह, प्रीतम सिंह, सोनू ठाकुर, रवि प्रकाश सिंह, सतनाम सिंह, प्रभात शंकर तिवारी, राधेश्याम तिवारी समेत अन्य कार्यकर्ता पस्थित थे।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading