स्टूडेंट जोनJamshedpur-ABVP : अभाविप का मिशन आरोग्य अभियान संपन्न, सप्ताह भर में जिले...
spot_img

Jamshedpur-ABVP : अभाविप का मिशन आरोग्य अभियान संपन्न, सप्ताह भर में जिले के 21 हजार लोगों की हुई हेल्थ सक्रीनिंग

राशिफल

जमशेदपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा कोरोना महामारी से लोगों को बचाने के उद्देश्य चलाए जा रहे मिशन आरोग्य अभियान का गुरुवार को समापन हो गया। इस मिशन आरोग्य की शुरुआत 4 जून को हुई थी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड के आह्वान पर मिशन आरोग्य अभियान पूरे प्रदेश में चलाया गया। पूर्वी सिंहभूम जिलें में भी इस अभियान को पूरे दम-खम के साथ विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता चलाया। पूर्वी सिंहभूम जिला में जमशेदपुर, पटमदा, घाटशिला आदि जगहों पर भी अभियान चलाया गया। जमशेदपुर महानगर में साकची, बागबेड़ा, सोनारी, बारीडीह, मानगो, जुगसलाई, छाया नगर, कदमा शास्त्रीनगर, भुलाबसा, भुइयांडीह, देवनगर, मानगो बस स्टैंड, साकची गोलचक्कर आदि स्थानों पर मेगा हेल्थ सक्रीनिंग अभियान चलाया गयाl पूर्वी सिंहभूम जिला में इस अभियान के तहत कुल 20 हजार लोगों का हेल्थ सक्रीनिंग करने का लक्ष्य रखा गया था। (नीचे भी पढ़ें)

मिशन आरोग्य अभियान के अंतिम दिन, अभियान पर वृत्त प्रस्तुत करके हुए कोल्हान विभाग संगठन मंत्री सुजीत वर्मा ने बताया कि, वैश्विक माहमारी के वक्त प्रत्येक झारखंड वासियों का स्वास्थ्य ठीक रहे इसके लिए अभाविप झारखंड के आह्वान पर आरोग्य मिशन नाम से हेल्थ सक्रीनिंग अभियान की शुरुआत की गई थी, पूर्वी सिंहभूम जिला सहित पूरे कोल्हान में यह मिशन आरोग्य अभियान अपने मिशन में काफी सफल सिद्ध हुआ, हमारे कार्यकर्ताओ ने चुनौतीपूर्ण परिस्थिति होने के बावजूद भी गांव-गांव, घर-घर, बस्ती-बस्ती में जाकर निरंतर कार्य किया, कार्यकर्ताओं की मेहनत के परिणामस्वरूप हमलोग लक्ष्य भेदने में सफल हुए। मिशन आरोग्य अभियान को आम जनता ने भी कभी समर्थन एवं सहयोग दिया। अभाविप आगे भी देश व राज्य की जनता के हित में इस प्रकार का सार्थक पहल करती रहेगी। आरोग्य मिशन अभियान के तहत कोल्हान में कुल 33867 लोगों का हेल्थ सक्रीनिंग किया गया वहीं पूर्वी सिंहभूम जिला में कुल 21753 लोगों का हेल्थ सक्रीनिंग किया गया, साथ ही कुल 5680 मास्क,एवं 3650 लोगों को आर्सेनिक 30 इम्युनिटी बुस्टर बांटा गया। (नीचे भी पढ़ें)

अभियान को सफल बनाने के लिए कोल्हान में 5 -5 कार्यकर्ताओ की कुल 24 टोलिया बनाई थी और सभी टोलियों के को-ऑर्डिनेटर एक एक प्राध्यापक कार्यकर्ता को बनाया गया था। मिशन आरोग्य अभियान एक अनोखा अभियान था ,परिषद के कार्यकर्ता स्वंय पीपीई किट पहनकर लोगों का हेल्थ सक्रीनिंग कर रहे थे। इस दौरान लोगों का ऑक्सीजन लेवल, बॉडी टेम्परेचर आदि का जाँच किया गया। अभियान में आम लोगों ने भी स्वंय से आगे बढ़कर अपना स्वास्थ्य का जांच करवायी। इस अभियान में प्रान्त उपाध्यक्ष डॉ कमलेश कुमार कम्लेन्दु, प्रान्त छात्रा प्रमुख डॉ पुष्कर बाला, प्रान्त सह मन्त्री बापन घोष, प्रान्त कला मंच संयोजक अखिलेश सिंह, विवि संयोजक वीरेंद्र पासवान, विभाग संयोजक शांतनु चक्रवर्ती कार्यालय सह मंत्री सिद्धार्थ बागी,पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मौसमी जेना, महानगर सह मंत्री तानिया सोना, राहुल रॉय, शाहिल सैनी, महेश बेरा, मानस पॉल, मेघा कुमारी, राहुल शर्मा, सूरज, शिवा इत्यादी कार्यकर्ता सहित कुल 105 कार्यकर्ता एवं 24 प्राध्यापक कार्यकर्ता प्रत्यक्ष रूप से लगे तथा इस अभियान में शहर के कई सामाजिक संस्थाओं का भी सहयोग प्राप्त हुआ, जिसमें जमशेदपुर रोटरी क्लब, इनर विल क्लब, लायंस क्लब संस्था शामिल हैं।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading