स्टूडेंट जोनJamshedpur-ABVP : अभाविप की राष्ट्रीय मंत्री विनीता इंदवार पहुंची जमशेदपुर, कार्यकर्ताओं ने...
spot_img

Jamshedpur-ABVP : अभाविप की राष्ट्रीय मंत्री विनीता इंदवार पहुंची जमशेदपुर, कार्यकर्ताओं ने टाटानगर रेलवे स्टेशन पर किया भव्य स्वागत

राशिफल

जमशेदपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की राष्ट्रीय मंत्री विनीता इंदवार, क्षेत्रीय संगठन मंत्री निखिल रंजन, प्रान्त संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल, प्रांत मंत्री राजीव रंजन जमशेदपुर दौरे पर पहुंचे. अभाविप कार्यकर्ताओं ने यहां टाटानगर रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय मंत्री विनीता इंदवार समेत सभी पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ, श्रीमद्भागवत गीता, अंगवस्त्र व फूलमाला से भव्य स्वागत किया. यहां विनीता इंदवार ने कहा कि झारखंड की पुण्य भूमि को नमन, झारखंड मेरी जन्मस्थली एवं कर्मभूमि है. खनिज और प्राकृतिक संसाधनों से सम्पन्न ये झारखंड की पवित्र भूमि का विश्व पटल पर नाम हो इसके लिए विद्यार्थी परिषद प्रयासरत है. झारखंड अभाविप राज्य के युवाओं के हितों में कार्य कर रहा है. विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता चाहे कोरोना काल हो या आपातकाल हर परिस्थितियों में देश के साथ खड़ा रहते झारखंड के समस्त युवाओं को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले इसके लिए विद्यार्थी परिषद कार्य कर रहा है. ज्ञात हो कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमशेदपुर महानगर में राष्ट्रीय मंत्री विनीता इंदवार के 66वां राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन के बाद जमशेदपुर आगमन हुआ. इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कमलेश कुमार कमलेन्दु, प्रान्त सह मंत्री बापन घोष, प्रांत सह सोशल मीडिया प्रभारी अखिल सिंह, कोल्हान विभाग संगठन मंत्री सुजीत वर्मा, विवि संयोजक बीरेंद्र कुमार, जिला संयोजक सागर ओझा, जिला सह संयोजक राजू महतो, अभय सिंह, प्रिंस कुमार, प्रीतम सिंह, अभिषेक तिवारी, महेश बेरा, रादीप ठाकुर, मिठू कुमार, बिटू ओझा समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading