

जमशेदपुर : झारखंड के सरकारी एवं गैर सरकारी बीएड संस्थानों में सत्र 2022-24 में नामांकन लिए आज जमशेदपुर के कॉपरेटिव कॉलेज, करीम सिटी कॉलेज, राजेंद्र विद्यालय सहित कई परीक्षा केंद्रों में परीक्षा हुई। यह परीक्षा सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ली गयी। जहां परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों को गहनता से जांच की गई, इसके बाद प्रवेश करने को दिया गया। बता दे कि उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद को परीक्षा का संचालन का जिम्मा दिया है। वैसे यह परीक्षा झारखंड के रांची, धनबाद, बोकारो, दुमका तथा डालटनगंज के जिला मुख्यालयाें में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में ली गयी।
