जमशेदपुर : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से महाविद्यालय के प्राचार्य डा अमर सिंह, छात्रों को उनके अधिकार के सबंध में जागरूक करने वाली प्रीति मुर्म उपस्थित थी। कार्यक्रम की शुरूआत महविद्यालय के छात्र छात्राओं ने पारम्परिक सांस्कृति कार्यक्रम के माध्यम से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जंतु विज्ञान की हेड डा स्वाती सोरेन के द्वारा किया गया।इस अवसर पर प्राचार्य डा अमर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जनजाती समाज के लोग आधुनिक नही तो पिछ़डा भी नही है। उनके विकास के बिना समाज के विकास की कल्पना नही किया जा सकता है।समाज में शिक्षा के प्रचार प्रसार की आवश्यक्ता है क्योकि एक शिक्षित समाज ही जनजाती समाज का उत्थान कर सकता है।इसके साथ ही समाज को मुख्य धारा से जोड़ने की काफी आवश्यक्ता है। (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर प्रीति मुर्मू ने छात्र छात्राओं को उनके अधिकार के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डा स्वाती सोरेन ने कहा कि आवश्यक्ता है कि समाज के युवाओं को अपनी संस्कृति को बचाने के साथ ही आगे बढाने की।कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक नृत्य के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर प्राचार्य डा अमर सिंह,हिंदी विभाग के हेड़ डा विजय कुमार,अर्थशास्त्र विभाग की हेड डा अंतरा कुमारी,डा बी के सिंह,डा संजय बिरूली, स्वरूप मिश्रा, छात्र नेता भीमसेन मुर्मू,बीएड शिक्षक फलोरेंस बैक, इरशाद खान,प्रधान सहायक चंदन कुमार, लेखा पाल प्रभात पांडे,रतन चंद्र पाल,केयर टेकर संजय यादव, परम संतोष आदि उपस्थित थे।