जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज मानगो कैंपस के बी एड संकाय में अंतरष्ट्रीय महिला दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में शहर की जानी मानी डॉक्टर आशा गुप्ता रही।इस मौके पर डॉ आशा गुप्ता ने महिलाओं से जुड़ी हुई विभिन्न परेशानियों जैसे अनीमिया, डिप्रेशन, स्तन कैंसर, सर्विकल कैंसर तथा उनके स्वास्थ्य के अन्य पक्षों के विषय में विस्तार से चर्चा किया। इस दौरान छात्राओं ने अपने ढेर सारे प्रश्नों को डॉ गुप्ता के समक्ष रखा जिसका उन्होंने संतोषजनक उत्तर दिया। विभागाध्यक्ष डॉ सुचेता भुइयां सहित सभी शिक्षक- शिक्षिकायें और बी एड ,डी एल एड के विद्यार्थी मौजूद रहे।कार्येक्रम का संचालन डॉ संध्या सिन्हा ने किया।धन्यवाद ज्ञापन डॉ सुचेता भुइयां ने किया।
[metaslider id=15963 cssclass=””]