गालूडीह : उत्क्रमित मध्य विद्यालय धातकीडीह में संविधान दिवस सप्ताह के अवसर पर मंगलवार को महिलाओं के संवैधानिक अधिकार एवं बाल शिक्षा अधिकार पर “बेटी बचाव बेटी पढ़ाव” का मंचन विद्यालय परिसर में किया गया। इसमें मुख्य भूमिका के रूप में प्रीति मुर्मू, शेफाली मुंडा, सुकुरमनी सिंह, ज्योति मुंडा और विमल हेम्ब्रम ने अभिनय किया। वहीं नाटक का निर्देशन एवं चित्रन शिक्षक साजिद अहमद और बापी पॉल ने किया। मौके पर एसएमसी की अध्यक्ष सोनामनी मुर्मू, संयोयिका उपाल मुर्मू, शिक्षक निखिल रंजन धावरिया, सिनगो सोरेन, अमरजीत माझी, अम्बिला मुर्मू, सुखी टुडू, बासंती मुर्मू एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्तिथ थे।