जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज में कला, विज्ञान और कॉमर्स संकाय में 31 अगस्त से इंटरमीडिएट में नामांकन शुरू हो रहा है। यह जानकारी देते हुए इंटरमीडिएट के समन्वयक डॉ सुधीर कुमार साहू ने बताया कि कला, विज्ञान और कॉमर्स संकाय में इस अकादमिक वर्ष में इंटरमीडिएट में नामांकन के लिए चयनित छात्राओं की मेरिट लिस्ट और वेरीफिकेशन की तिथियां अपलोड कर दी गई हैं। निर्धारित समय सीमा में छात्राएं जरूरी दस्तावेजों के साथ बिष्टुपुर स्थित कैंपस में आकर वेरीफिकेशन और नामांकन करा सकती हैं। वेरीफिकेशन के लिए जरूरी मूल प्रमाणपत्रों की सूची सहित अन्य जानकारियां भी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।