स्टूडेंट जोनJamshedpur-Workers-College : अखिल झारखंड छात्र संघ ने वर्कर्स कॉलेज को 101 पैकेट...
spot_img

Jamshedpur-Workers-College : अखिल झारखंड छात्र संघ ने वर्कर्स कॉलेज को 101 पैकेट सेनेटरी पेड डोनेट किया

राशिफल

जमशेदपुर : अखिल झारखंड छात्र संघ कोल्हान कमेटी के सह सचिव साहेब बागति के नेतृत्व में मानगो स्थित जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज को 101 पैकेट सेनेटरी पेड डोनेट किया गया। इस दौरान कोल्हान अध्यक्ष हेमंत पाठक ने कहा कि जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में छात्रों से ज्यादा छात्राएं आती हैं। सुबह 7 से 10 और 11 से 4 बजे तक क्लास करती हैं। मुश्किल महावारी के समय छोटी बहनों को बहुत समस्या होती है। इसीलिए आजसू छात्र संघ ने 101 पैकेट सेनेटरी पेड कॉलेज को दिया है और कॉलेज प्राचार्य डॉ एसपी महालिक ने तत्काल ही उसे स्टोर रूम में शिफ्ट करवाया और वहां पर एक महिला कर्मचारी जो स्टोर संभालने का कार्य करती हैं। उनको इस कार्य के लिए भी नियुक्त किया, नयी सोच के साथ हर युवा को आगे आना चाहिए, ताकि समाज में एक सकरात्मक संदेश पहुंचे। इस दौरान कॉलेज के स्टूडेंट एडवाइजरी काउंसिल की को-ऑर्डिनेटर सुनीता गुरिया, टाकू के अध्यक्ष राजेंद्र भारती, प्रो प्रीतिबाला सिन्हा, प्रो लाडली कुमारी, प्रो सुभाषचंद्र दास, प्रो मोनीदीपा, एनएनएस को ऑर्डिनेटर प्रो अरविंद एवम छात्र संघ हेमंत पाठक, राजेश महतो, साहेब बागति, विजेता कुमारी, पूजा कुमारी, प्रियंका कुमारी समेत अन्य उपस्थित थे।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading