स्टूडेंट जोनJamshedpur-workers-college : वर्कर्स कॉलेज में मना संविधान दिवस, सबों ने ली शपथ
spot_img

Jamshedpur-workers-college : वर्कर्स कॉलेज में मना संविधान दिवस, सबों ने ली शपथ

राशिफल

जमशेदपुर : जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में एनएसएस और राजनीतिक विज्ञान विभाग द्वारा संयुक्त रूप से संविधान दिवस का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य डॉ एस पी महालिक थे. उन्होंने कहा कि किसी भी देश को चलाने में संविधान की महत्वपूर्ण भूमिका होती है ठीक इसी प्रकार किसी भी संस्था की सफलता उसके नियम और कानून पर निर्भर करती है. कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ एके महापात्रा विभागीय अध्यक्ष राजनीति विज्ञान के भारतीय संविधान की विशेषताओं पर प्रकाश डाला. उन्होंने हमारे संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों को विस्तार पूर्वक बतलाया हमारे संविधान के द्वारा हम अनेकता में एकता और अखंडता को प्रदर्शित करते हैं. कार्यक्रम का समापन भारत के संविधान की प्रस्तावना की अंगीकार करके किया गया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एन.एस. एस. प्रोग्राम ऑफिसर पी.एस. लिंडा अरविंद कुमार तथा राजनीति विज्ञान के शिक्षक सुभाष चंद्र दास, सुनीता गुड़िया एवं सभी विभाग के अध्यक्ष तथा शिक्षकेतर कर्मियों का योगदान रहा.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading