जमशेदपुर : झारखंड छात्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष अमित महातो के निर्देश पर मोर्चा के कोल्हान अध्यक्ष अरुण मूर्मू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में देशव्यापी लॉकडाउन अवधि में निजी लॉज/ छात्रावास में रहने वाले छात्र एवं छात्राओं से प्रबंधन एवं संचालकों के द्वारा मासिक शुल्क के लिए अनुचित दबाव पर विरोध दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की गयी है. दूसरी ओर जिला सचिव राकेश सतपथी के नेतृत्व में सरायकेला-खरसवां के उपायुक्त संबंधित ज्ञापन सौंपा गया.
पूर्वी सिंहभूम कार्यक्रम में मो सरफराज, कोल्हान सचिव पप्पू यादव, कोल्हान उपाध्यक्ष राजेश मूर्मू, अजय होनहगा, पूर्व अध्यक्ष कोल्हान विश्वविधलाय सागेन बेसरा, जिलाध्यक्ष कृष्णा कुमार कामत, पूर्व अध्यक्ष ग्रेजुएट कॉलेज खुशबू लामा, पूर्व सचिव ग्रेजुएट कॉलेज सोनी कुमारी, पूर्व अध्यक्ष को-ऑपरेटिव कॉलेज भीमसेन मूर्मू, पूर्व पदाधिकारी एलबीएसएम कॉलेज अजय देवगम, संजीव मूर्मू, मो अजहर, बिपिन शुक्ला, मो ग़ुलाम समेत अन्य उपस्थित थे.