स्टूडेंट जोनKarim-city-college-Jamshedpur : करीम सिटी कॉलेज के मानगो कैंपस में मना विज्ञान दिवस,...
spot_img

Karim-city-college-Jamshedpur : करीम सिटी कॉलेज के मानगो कैंपस में मना विज्ञान दिवस, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता पुरस्कृत

राशिफल

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज के मानगो कैम्पस में गुरुवार को विज्ञान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अथिति के रूप में कॉलेज के निदेशक डॉ मोहम्मद ज़करिया, कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रियाज़ और कॉलेज के प्रो इनचार्ज डॉ एस के अनवर अली उपस्थित थे। कॉलेज के प्राचार्य ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि विज्ञान दिवस मनाने का उदेश्य दैनिक जीवन मे वैज्ञानिक अनुप्रयोगों के महत्व के संदेशों को लोगों के बीच फैलाना है। विज्ञान दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जैसे वाद विवाद, प्रश्नोत्तरी, मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता आदि। निर्णायक की भूमिका में प्रो मोहम्मद तुफैल अहमद, प्रो शर्मिला चक्रवर्ती एवं प्रो एच के साव थे। (नीचे भी पढ़ें)

मुख्य अतिथि के द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अमित गिरि, शिवम कुमार को प्रथम पुरस्कार और राहुल कुमार शाह, शोभित बेरा को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। वाद विवाद प प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार काशफा, फिरोज़, अतुल और द्वितीय पुरस्कार शाहिस्ता, सोमनारायान झा को दिया गया। मॉडल प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्कार अतुल कुमार सिंह, काशफा,मानव, अर्शराज, इंसाल को दिया गया। द्वितीय पुरस्कार रितेश कुमार, मुशर्रत, नंदिनी, ज़ाफरी पॉल, सय्यद अरबाज, शहनवाज़ रहमान को दिया गया और तृतीय पुरस्कार सम्मी अहमद, नूर आलम, शिवम कुमार, ऐनुल अंसारी को दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक शमैला परवीन तथा सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने अपना अहम् योगदान दिया।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading