स्टूडेंट जोनKarim-City-College-Jamshedpur : करीम सिटी में युवा दिवस पर याद किये गये स्वामी...
spot_img

Karim-City-College-Jamshedpur : करीम सिटी में युवा दिवस पर याद किये गये स्वामी विवेकानंद, रंगारंग कार्यक्रमों में दिखी छात्रों की प्रतिभा

राशिफल

जमशेदपुर : राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र, जमशेदपुर के सहयोग से करीम सिटी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन  किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे नेहरु युवा केंद्र की युवा अधिकारी अंजलि कुमारी उपस्थित थीं। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ मोहम्मद रेयाज़ भी कार्यक्रम मे मुख्य रुप से जुड़े एवं स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को याद कर स्वयंसेवकों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में मनोरंजन के लिए अनेक रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। (नीचे भी पढ़ें)

मारया, मोनिका, सृष्टि, तृप्ति ने अपनी सुरीली आवाज़ से सबको मोहित किया, तो वहीं मालविका, सेजल, दरख्शा, प्रियंका, तृप्ति, सलोनी, अंजलि, संजू ने नृत्य प्रस्तुत किया एवं सलोनी और मारया द्वारा बेहद खूबसूरती से कविता पाठ किया गया। संजू ने योग किया। डॉ नेहा तिवारी, निदा जकारिया, डॉ सफुल्ला अंसारी, डॉ आलेय अली, डॉ एसएम याहिया इब्राहिम भी कार्यक्रम से जुड़े एवं कार्यक्रम की तारीफ की। कार्यक्रम का समापन जागृति बहल के धन्यवाद ज्ञापन एवं एनएसएस कलैप के साथ हुआ। मंच संचालन  बिशाखा कुमारी ने किया।  कार्यक्रम का आयोजन सैयद साज़िद परवेज के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस स्वंयसेवक निखिल, स्वीटी, जागृति, अंजलि, शिवानी, प्रियंका, सौरव, अत्री, गज़ाला, फरहान,प्रिंस, आनंद समेत 20 स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading