स्टूडेंट जोनKolhan-University : डॉ जीपी रजवार को जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज की कमान, डॉ...
spot_img

Kolhan-University : डॉ जीपी रजवार को जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज की कमान, डॉ बीके सिन्हा संभालेंगे केएस कॉलेज

राशिफल

जमशेदपुर : मानगो स्थित जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के प्रभारी प्रचार्य के सेवानिवृत्त होने के साथ ही कोल्हान विश्वविद्यालय ने कॉलेज में स्थायी प्रचार्य की नियुक्ति कर दी है. विश्वविद्यालय की अधिसूचना के मुताबिक सरायकेला स्थित केएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ गुरुपद रजवार को स्थानांतरित कर जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज की जिम्मेवारी सौंपी गयी है. अब वह जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज का प्राचार्य पद संभालेंगे. डॉ रजवार कमीशंड प्रिंसिपल हैं. वहीं केएस कॉलेज के गणित विभाग में पदस्थापित डॉ बिजय कुमार सिन्हा को कॉलेज (केएस कॉलेज) के प्रभारी प्राचार्य पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. इसके अलावा कोल्हान विश्वविद्यालय ने जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग में पदस्थापित असिस्टेंट प्रोफेसर महेश प्रसाद राय को स्थानांतरित कर कोल्हान विश्वविद्यालय मनोविज्ञान विभाग, चाईबासा में इंचार्ज हेड के रूप में पदस्थापित किया गया है. विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी व प्रॉक्टर डॉ एके झा ने बताया है कि इससे पूर्व शु्क्रवार वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से यूनिवर्सिटी ट्रांसफर कमेटी की बैठक हुई, जिसमें विचार-विमर्श के पश्चात उक्त निर्णय लिये गये.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading