स्टूडेंट जोनकरीम सिटी कॉलेज में रिसेंट ट्रेंड्स इन कंप्यूटर टेक्नोलॉजी 2020 का आयोजन
spot_img

करीम सिटी कॉलेज में रिसेंट ट्रेंड्स इन कंप्यूटर टेक्नोलॉजी 2020 का आयोजन

राशिफल

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज के सभागार में सोमवार को आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के सहयोग से रिसेंट ट्रेंड्स इन कंप्यूटर टेक्नोलॉजी 2020 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के कंप्यूटर एप्लिकेशन, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, भौतिकी एवं रसायन विज्ञान के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के आरंभ में करीम सिटी कॉलेज के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ मो रेयाज ने आरवीएस कॉलेज से आए प्रोफेसर्स और छात्र-छात्राओं का कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए शुक्रिया अदा किया।

आरवीएस कॉलेज से आए प्रो धीरज कुमार मिश्रा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर एक प्रस्तुति दी। साथ ही आज कि दुनिया में एआई के अनुप्रयोगों को समझाया। आरवीएस के प्रो किशोर कुमार राय ने क्लाउड कम्प्यूटिंग पर चर्चा की और आज के समय में क्लाउड कम्प्यूटिंग के उपयोग व अवधारणा के बारे में बताया। कंप्यूटर एप्लिकेशन एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के को-ऑर्डिनेटर डॉ अनवर साहब ने छात्र-छात्राओं को रिसेंट टूल्स और न्यू प्लेटफॉर्म पर गहरी रुचि दिखाने को कहा। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को खुद को नई तकनीक से जोड़ना होगा। कार्यक्रम का संचालन प्रो एन सबा, प्रो मो अली, प्रोफेसर रत्ना पांडेय, मो अंजारुल हक और प्रीति सिंह ने किया।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading