
जमशेदपुर : टाटा स्टील के आई ब्लास्ट फर्नेस जेडीसी की ओर से ब्लड डोनेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें आई ब्लास्ट फर्नेस के सारे कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. आई ब्लास्ट फर्नेस ने अब तक के अपने सारे रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 170 सबसे ज्यादा ब्लड डोनेशन संग्रह किया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि टाटा स्टील के वीपी आयरन मेकिंग उत्तम सिंह रक्तदान देकर इस आयोजन की शुरुआत की. गेस्ट ऑफ ऑनर जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रमुख संजय कुमार चौधरी, चीफ ऑफ ब्लास्ट फर्नेस पदम पाल, टाटा वर्कर्स यूनियन के वाइस प्रेसिडेंट संजीव तिवारी, कोषाध्यक्ष हरिशंकर सिंह, जेडीसी के चेयरमैन डी भानु, डिपार्टमेंट चीफ व जेडीसी के वाइस चेयरमैन जीएसआर मूर्ति, जेडीसी की सेक्रेटरी स्नेहा गुप्ता, हेड रामा कृष्णा राव एवं जयंतो गुहा मुख्य रूप से उपस्थित थे. इस प्रोग्राम को सफल बनाने में जी गोविंद, राजशेखर, धीरज कुमार सिंह एवं अरुण कुमार का मुख्य योगदान रहा.



