Horoscope Wednesday 30th November 2022 राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 30 नवंबर 2022

01

मेष राशि

स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। निवेश करना कई बार आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है आज आपको यह बात समझ में आ सकती है क्योंकि किसी पुराने निवेश से आज आपको मुनाफा हो सकता है। आपको अपने प्रतिदिन के कामों से छुट्टी लेकर आज दोस्तों के साथ घूमने का कार्यक्रम बनाना चाहिए। आज के दिन रोमांस के नजरिए से कोई खास आशा नहीं की जा सकती है। ऑफिस में आज आपको स्थिति को समझते हुए ही व्यवहार करना चाहिए। अगर आपका बोलना जरुरी नहीं है तो चुप रहें, कोई भी बात जबरदस्ती बोलकर आप खुद को परेशानी में डाल सकते हैं।

02

वृष राशि

आप जो शारीरिक बदलाव आज करेंगे, वे निश्चित तौर पर आपके रूप-रंग को आकर्षक बनाएगा। मनोरंजन पर आवश्यकता से अधिक खर्च करने से बचें। पारिवारिक परेशानियों को हल करने में आपका बच्चों जैसा मासूम बर्ताव अहम किरदार अदा करेगा। प्यार एक ऐसी भावना है जिसे न सिर्फ महसूस किया जाना चाहिए, बल्कि अपने प्रिय के साथ बांटना भी चाहिए। आप आप अपने उद्देश्यों की पूर्ति करने में सफल रहेंगे, बशर्ते इसके लिए आप दूसरों से मदद लें तो। दिन को कैसे अच्छा बनाया जाए इसके लिए आपको अपने लिए भी समय निकालना सीखना होगा।

03

मिथुन राशि

अपने आहार पर नियंत्रण रखें और चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। दिन की शुुरुआत भले ही अच्छी हो लेकिन शाम के वक्त किसी वजह से आपका धन खर्च हो सकता है। जिससे आप परेशान होंगे। कोई दोस्त अपनी निजी समस्याओं के समाधान के लिए आपसे सलाह मांग सकता है। आज आप अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे लेकिन किसी जरुरी काम के आने की वजह से यह प्लान कामयाब नहीं हो पाएगा। जिसकी वजह से आप दोनों के बीच कहासुनी हो सकती है। कार्यालय में कोई आपको कुछ बढ़िया चीज या खबर दे सकता है।

04

कर्क राशि

आपका नकारात्मक व्यवहार दोस्तों के लिए परेशानी उत्पन्न कर सकता है। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ खुशी के पल बिताएं। अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके कामों के पीछे प्यार और दूरदृष्टि की भावना होनी चाहिए। यह परम आवश्यक है। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा, क्योंकि आपका प्रिय आपने लिए बहुत सारी खुशी की वजह साबित होगा। कार्यालय में कोई आपको कुछ बढ़िया चीज़ या खबर दे सकता है। आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे। साथ ही आपको एक आकस्मिक उपहार भी मिल सकता है।

05

सिंह राशि

तली-भुनी चीजों से दूर रहें और रोजाना कसरत करते रहें। व्यापार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। आपका सकारात्मक व्यवहार नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। आज आपके प्रिय को आपके अस्थिर रवैये के चलते आपसे तालमेल बिठाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आज आप एक टीम का नेतृत्व करने के लिए मजबूत स्थिति में होंगे और लक्ष्य को पाने के लिए मिलकर काम करेंगे। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप प्रसन्नता महसूस करेंगे।

06

कन्या राशि

धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता अवश्य दिलाएंगे। दिन की शुरुआत में ही आज आपको कोई आर्थिक हानि हो सकती है। जिससे सारा दिन खराब हो सकता है। पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी, जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है। आज आप अपने प्रिय से अपने भावना का इजहार करने में मुश्किल महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र की बात करें तो आपकी टीम का सबसे ज्यादा खीझने वाला व्यक्ति काफी समझदारी की बातें करता नजर आ सकता है। उन लोगों से मेलजोल बढ़ाने से बचें। जिनके साथ आपका वक्त खराब होता है।

07

तुला राशि

परिवार की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए आपको कुछ कर दिखाने की आवश्यकता है। दीर्घावधि लाभ के हिसाब से स्टॉक और म्यूचुअल फंड में निवेश करना लाभदायक रहेगा। दिन को रोमांचक बनाने के लिए नजदीकी दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं। आपके प्यार के रिश्ते में एक जादूई एहसास छा रहा है, इसकी खुबसूरती महसूस करें। ऐसे काम हाथ में लें, जो रचनात्मक प्रकृती के हैं। वक्त सेे हर काम को पूरा करना ठीक होता है अगर आप ऐसा करते हैं तो आप अपने लिए भी वक्त निकाल पाते हैं।

08

वृश्चिक राशि

स्वयं को अधिक आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें। इससे न सिर्फ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यवहार लचीला होगा, बल्कि डर, ईर्ष्या और नफरत जैसे नकारात्मक मनोभावों में भी कमी आएगी। बिना किसी की मदद के भी आप धन कमा पाने में सक्षम हो सकते हैं बस आपको खुद पर विश्वास करने की जरुरत है। पुराने दोस्त मददगार और सहयोगी साबित होंगे। आप अपने प्रिय की बांहों में आराम महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके प्रतिद्वन्द्वियों को अपने गलत कामों का फल मिलेगा। खाली समय में आप कोई खेल आज के दिन खेल सकते हैं लेकिन इस दौरान किसी तरह की दूर्घटना होने की भी संभावना है इसलिए संभलकर रहें।

09

धनु राशि

दूसरों की इच्छाएं आपकी सोच, एक दूसरे से टकरा सकती है। अपने भावनाओं को बांधे नहीं और वे काम करें जिससे आपको सुकून मिले। अपने गुस्से पर काबू रखें और ऑफिस में सबके साथ ढ़ग से व्यवहार करें। अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपकी जॉब जा सकती है और आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। अपने परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं पर ध्यान देना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। मुमकिन है कि आज आपकी आंखें किसी से चार हो जाएं।

10

मकर राशि

कोई आपका मूड खराब कर सकता है, लेकिन ऐसी चीजों को कंट्रोल में रखें। व्यर्थ की चिंताएं और परेशानियां आपके शरीर पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं और त्वचा से जु‌ड़ी समस्याएं पैदा कर सकती हैं। आपके भाई-बहनों में से कोई आज आपसे पैसे उधार मांग सकता है, आप उनको पैसे उधार तो दे देंगे लेकिन इससे आपके आर्थिक हालात खराब हो सकते हैं। आपकी भरपूर ऊर्जा और जबरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। आपकी आंखें चमकने लगेंगी और धड़कनें तेज हो जाएंगी, आज जब आप अपनी सपनों की राजकुमारी से मिलेंगे।

11

कुंभ राशि

अपने दिन की शुरुआत कसरत से करें। यही वक्त है जब आप अपने बारें में अच्छा महसूस करने की शुरुआत कर सकते हैं। इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें और नियमित रखने की कोशिश करें। आकस्मिक लाभ या सट्टेबाजी के माध्यम से आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मौज-मस्ती करें। आज ही लंबे वक्त से चले आ रहे झगड़ों को सुलझा लें, क्योंकि हो सकता है कि कल बहुत देर हो जाए। कामकाज के सिलसिले में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की आवश्यकता है, जो ऊंची जगहों पर हों।

12

मीन राशि

छोटी-छोटी चीजों को खुद के लिए परेशानी का सबब न बनने दें। आज के दिन निवेश करने से बचना चाहिए। आज का दिन प्रसन्नता से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवनसाथी आपको खुशी देने का हर प्रयास करेगा। जिंदगी में एक नया मोड़ आ सकता है, जो प्यार और रोमांस को नयी दिशा देगा। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा। अपने जिगरी यारों के साथ आज आप खाली समय का आनंद लेने का विचार बना सकते हैं। आपको महसूस होगा कि आपका जीवनसाथी इससे बेहतर पहले कभी नहीं हुआ।

SHARP BHARAT