
जमशेदपुर : टाटा स्टील के हाउस एलॉटमेंट कमेटी (एचएसी) की बैठक आयोजित किया गया. यह बैठक वीपी एचआरएम अतरई सरकार के स्तर पर हुई. इस बैठक में विस्तार से सारे मुद्दों पर चर्चा की गयी. इस दौरान कुल 75 केस पर चर्चा की गयी, जिसमें से कई लोगों के क्वार्टर एलॉमेंट किये जाने को मंजूरी दी गयी. इस दौरान यह चर्चा हुई कि कोरोना के कारण कई लोग बीमार हुए है और लंग्स से संबंधित समस्याओं से जूझ रहे है. यूनियन की ओर से अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु और महामंत्री सतीश सिंह समेत अन्य लोगों ने प्रस्ताव दिया कि वर्तमान में जिन बीमारियों के नाम पर क्वार्टर का एलॉटमेंट तत्काल किया जाता है, उन बीमारियों की सूची को बढ़ाया जाये और इस तरह की बीमारियों को भी शामिल किया जाये. इस पर सहमति बनी और अगली बैठक में इस पर फैसला लेने की बात कहीं गयी. इस दौरान वीपी एचआरएम अतरई सरकार ने महिलाओं को क्वार्टर एलॉटमेंट में प्राथमिकता देने की बात कहीं. दरअसल, एचएसी को यह अधिकार होता है कि वह किसी को अतिरिक्त प्वाइंट उपलब्ध कराकर क्वार्टर दे सकता है. महिला कर्मचारियों को क्वार्टर उनके प्वाइंट के साथ अतिरिक्त प्वाइंट जोड़कर देने पर सहमति बनी. इसको लेकर भी अलग से सरकुलर जारी किया जायेगा. इस बैठक के दौरान एचएसी में क्वार्टरों के तोड़कर उसके शेडिंग करने की प्रक्रिया में आयी शिथिलता पर चिंता जतायी गयी.


