
जमशेदपुर : बिष्टुपुर के आर रोड स्थित एक गैरेज में मंगलवार तड़के अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद स्थानीय चौकीदार ने गोलमुरी फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर गोलमुरी फायर ब्रिगेड एक और टाटा स्टील फायर की एक दमकल मौके पर पहुंची और डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से गैरेज में रखा बाइक, एक जनरेटर और ऑटो समेत कई सामान जलकर खाक हो गए। गैरेज के मालिक शिवजी शर्मा है। उनके अनुसार लगभग डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।








