
जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाते हुए गोलमुरी स्थित केबुल वेलफेयर क्लब में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बुधवार को आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अटलजी की जयंती पर प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं में भी उत्साह देखा गया। शिविर में कुल 272 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इससे पहले, अटल जी के छवि चित्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। वहीं द्वीप प्रजवल्लित कर शिविर की विधिवत शुरुआत की गयी। पूरे आयोजन स्थल पर अटल जी के कविताओं व चित्रों के कट आउट लगाए गए थे, जो अटल जी की मौजूदगी का अहसास करा रहे थे। इस अवसर पर दिनेश कुमार ने अटलजी के जीवन पर प्रकाश डाला। रक्तदान शिविर में पहली बार रक्तदान कर रहे युवकों व महिलाओं की अच्छी भागीदारी रही। शिविर में राजेश शुक्ल, देवेंद्र सिंह, कल्याणी शरण, चंद्रशेखर मिश्रा, खेमलाल चौधरी, संजीव सिंह, कमलेश सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, कुलवंत बंटी, विकास सिंह, भूपेंद्र सिंह, चितरंजन वर्मा, सत्यप्रकाश सिंह, अनिल मोदी, राजेश सिंह बम, चंद्रशेखर गुप्ता, विमल जालान, पुष्पा तिर्की, सुनील बारी, दीपक पारिख, अंकित आनंद, विमल बैठा, फातिमा शाहीन, निसार अहमद, प्रोबिर चटर्जी राणा, दीपक झा, जितेंद्र राय, पप्पू मिश्रा, श्रीराम प्रसाद, तेजेंद्र सिंह जॉनी, अशोक सामंत, बंटी अग्रवाल समेत अन्य भाजपाजन उपस्थित थे।






