
जमशेदपुर : एनआरसी, एनआरपी और सीएए बिल का देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है. वही जमशेदपुर में भी इसको लेकर विरोध और समर्थन का दौर जारी है. बीते 2 दिनों से जहां संविधान बचाओ संघर्ष समिति और मुस्लिम माइनॉरिटी वेलफेयर फ्रंट सभा के माध्यम से बिल का विरोध कर रहे हैं वहीं हिंदूवादी संगठनों ने महा आरती और हनुमान चालीसा पाठ कर बिल का समर्थन कर रही है.
इधर आल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ने भी इस बिल का विरोध जताते हुए एक विशाल रैली निकाली जो जिला मुख्यालय पहुचकर प्रदर्शन में तब्दील हो गई. इस दौरान इन्होंने इन दोनों ही बिल और सीएए एक्ट को जनविरोधी और देश की एकता को खंडित करने वाला बताया. इन्होंने कहा कि ये दोनों ही कानून जनविरोधी है. और इससे देश की एकता खत्म हो रही है. देश मे रहने वाले सभी जाति के लोगों को अपने धर्म मे रहने की आज़ादी संविधान देती है और जबरन संविधान में परिवर्तन किया जा रहा है.
साथ ही इन्होंने नए शिक्षा पद्धति का भी विरोध जताया. इन्होंने कहा कि नए पद्धति में स्कूली शिक्षा में सेमेस्टर सिस्टम को लागू किया जा रहा है साथ ही छोटे कक्षा के शिक्षा को आंगनबाड़ी के हवाले किया जा रहा है जो गलत है. इन्होंने प्रदर्शन के माध्यम से इन कानूनों को वापस लिए जाने की मांग की.








