
जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधिकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग 16 दिसंबर को आहूत की गयी है. 16 दिसंबर की सुबह 9.30 बजे कमेटी मीटिंग बुलायी गयी है. इस मीटिंग में पहले तो श्रद्धांजलि को एजेंडा में रखा गया है. वहीं, पिछली कार्यकारिणी समिति (कमेटी मीटिंग) की 6 सितंबर 2021 और 7 सितंबर 2021 के मिनट्स को भी संपुष्टि की जायेगी. इसके साथ ही मार्च 2021 से अगस्त 2021 के एकाउंटस को पारित किया गया. इस बार मजदूरों के मुद्दे नहीं उठ सकेंगे. उसकी जगह टीएमएच के वरिष्ठ विशेषज्ञ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ विजय कुमार श्रीनिवासन कमेटी मेंबरों को संबोधित करेंगे. इस दौरान यह बताया जायेगा कि काम से संबंधित मस्कुलोस्केलेटल विकारों को कम करने में फिजोथेरेपी प्रबंधन कैसे कारगर है. इस दौरान एक साथ छह माह का एकाउंट पारित किया जायेगा.




