
जमशेदपुर ब्रेकिंग: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पहुंचे जेआरडी स्पोर्ट्स कंपलेक्स, झारखंड आर्चरी एसोसिएशन एग्जीक्यूटिव बॉडी मीटिंग में कर रहे हैं शिरकत, आर्चरी को बढ़ावा देने पर हो सकते हैं अहम फैसले. झारखंड आर्चरी एसोसिएशन की बैठक जेआरडी स्पोर्ट्स कॉन्प्लेक्स में की गई. गौरतलब है कि यह बैठक आर्चरी एसोसिएशन के एग्जीक्यूटिव बॉडी मीटिंग को लेकर किया गया. वैसे इस बैठक में खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने को लेकर रणनीति बनाई गई. वहीं आज नई कमेटी की घोषणा की गई. इस मौके पर झारखंड आर्चरी एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा भी शामिल हुए. अर्जुन मुंडा ने खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए राज्य के सभी जिलों को एक पत्र निर्गत करने का आदेश दिया, और कहा कि राज्य के सभी आर्चरी एसोसिएशन अपने-अपने जिले के अच्छे खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए इक्यूपमेंट देने का ऐलान किया. वैसे यह खेल का सामान एसोसिएशन देगी. उधर कुछ जिलों में आर्चरी एसोसिएशन का विवाद चल रहा है उसे भी जल्द से जल्द सुलझाने की बात कही.




