जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के जमशेदपुर के टेल्को स्थित यूनियन प्रांगण में एक बैठक बुलाई गई. इसमें संस्थापक दिवस 3 मार्च को गत वर्ष की तरह से इस बार भी टाटा साहब के जयंती पर हर्षोउल्लास से प्रकाश पर्व मनाने का फैसला लिया गया. बैठक में महामंत्री आरके सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि गत वर्ष की तरह इस बार भी 3 मार्च को दिवाली जैसा माहौल बनाया जाएगा. हर घर में दिया जलाये जाएंगे. हर पार्क और हर गोलचक्कर में शाम को दिया जलाकर हम लोग टाटा साहब को श्रद्धांजलि देंगे. (नीचे भी पढ़ें)
अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले वर्ष से शुरू हुआ अभियान इस बार और बढ़-चढ़कर होगा और दिये जलाकर हम अपनी श्रद्धांजलि टाटा साहब को अर्पित करेंगे और टेल्को कॉलोनी में आम बागान गत वर्ष के जैसे केंद्र होगा. इसके बाद इंटक के राष्ट्रीय अधिवेशन में अध्यक्ष गुरमीत सिंह और महामंत्री आरके सिंह को इंटक के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाने के लिए अध्यक्ष और महामंत्री को माला पहनाकर बधाई दी गयी. बैठक में सभी आफिस बियरर, कमिटी मेम्बर, आरके सिंह फैंस क्लब के सभी लोग उपस्थित थे.



