
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र स्थित एमजीएम थाना क्षेत्र से पुलिस ने वाहन चोरी करते हुए राहुल कुमार दुबे को गिरफ्तार किया है. उसके पास से चोरी गया मोटरसाइकिल जेएच05एटी-1644 बरामद किया गया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. पुलिस को अंदेशा है कि वह चोरी करने वाले गिरोह का सदस्य है. पुलिस उससे पूछताछ करने के बाद उसको जेल भेज दी है.



