
जमशेदपुर : टेल्को थाना अंर्तगत आशा किरण स्कूल के पास परसुडीह बारीगोड़ा निवासी ज्योति सिन्हा से दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने पर्स छिनतई कर ली. छिनतई के बाद ज्योति मदद के लिए चिल्लाई पर जब तक आस-पास के लोग कुछ समझ पाते तब तक बाइक सवार तेजी से रॉक गार्डेन की ओर फरार हो गए. ज्योति ने टेल्को थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है. ज्योति ने बताया कि वह टाटा मोटर्स अस्पताल से अपनी बेटी के साथ पैदल जा रही थी। आशा किरण स्कूल के पास पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और पर्स छीनकर फरार हो गए. ज्योति ने बताया कि पर्स में दो हजार रुपये, घर की चाबी और कुछ अन्य कागजात थे.



