
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर में सोमवार को बाइक और बोलेरो में सीधी टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार दो युवक गायल हो गए. घायलों को बोलेरो चालक ने इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है. घायलों मे खैरबनी निवासी सागर हो और उसका भतीजा आलोक सांडिल शामिल है. सागर की स्थिती गंभीर बनी हुई है. सुचना पाकर सागर के परिजन अस्पताल पहुंचे. घायल आलोक ने बताया कि उसके चाचा गोविंदपुर स्टेशन के पास पोल्ट्री की दुकान चलाते है, सोमवार को दोनों कुछ काम से बाजार की ओर जा रहे थे, छोटा गोविंदपुर के पास गलत दिशा से आ रही बोलेरो कार ने टक्कर मार दी.




