
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा में बुधवार की रात फ़ूड प्लाजा को बंद कर बन रहे कन्वेंशन सेन्टर में घुसकर 15 से 20 की संख्या में बदमाशों ने वहां काम करने वाले मजदूरों की लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में ही सभी कदमा थाना पन्हु चे। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां सभी का इलाज चल रहा है।

सूचना पाकर डीएसपी हेड क्वार्टर 2 अरविंद कुमार एमजीएम अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल चाल जाना। फूड प्लाजा के प्रोजेक्ट मैनेजर उत्कर्ष पांडे ने बताया कि उलीयान में फूड प्लाजा बन रहा है उसी में टाइल्स लगने के लिए राजस्थान से मजदूर आए थे। गौरतलब है कि जमशेदपुर अक्षेस द्वारा कदमा फ़ूड प्लाजा को कांग्रेस के विधायक रहे बन्ना गुप्ता से कथित तौर पर मुक्त कराकर कन्वेंशन सेंटर का निर्माण कराया गया था।
काम करने के बाद सभी खाना खा कर सोने की तैयारी कर रहे थे। उसी समय 15 से 20 की संख्या में मुंह बंधे हुए बदमाश आए जो लाठी डंडा और रॉड लिए हुए थे, अचानक से ही उन्होंने सभी को मारना शुरू कर दिया। मारपीट करने के बाद सभी मौके से फरार हो गए।
ये है घायल
प्यार सिंह, रंजीत, सचिन, राजू, राम निवास, जितेंद्र, यादराम, भूप सिंह के अलावा अन्य तीन।







