
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साइबर अपराध करने वाले दो साइबर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. रविवार को पुलिस ने गोविंदपुर पटेलनगर निवासी राहुल कुमार मिश्रा को गिरफ्तार किया था और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मानगो शंकोसाइ निवासी महेश पोद्दार के घर से 13 लाख रुपये नगद से लेकर एटीएम और तमाम चीजों को बरामद किया था.
इस गिरोह के दो और सदस्यों को रविवार की देर शाम को साइबर पुलिस ने धर दबोचा. पकड़े गये लोगों में आजादनगर का रहने वाला राकेश कुमार और मानगो निवासी धीरज कुमार शामिल है. इन दोनों से पुलिस ने पूछताछ की है, जिन लोगों ने बताया कि उनका सरगना और मुखिया मानगो शंकोसाई निवासी महेश पोद्दार ही है जबकि एक अन्य सरगना राहुल केशरी है. राहुल केशरी और महेश पोद्दार की तलाश की जा रही है. ये लोग गुगल के सर्च के माध्यम से लाखों रुपये दूसरे के बैंक एकाउंट से निकाल लेते थे. उन लोगों ने सर्च वाले हेल्पलाइन के नंबर को ही बदल दिया था और जो भी हेल्पलाइन पर फोन करता था, वह उनके चंगुल में फंस जाते है और लाखों रुपये गंवा देते है.

राहुल केशरी को गिरफ्तार करने के लिए कोलकाता और मुंबई में महेश पोद्दार को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस को सूचना मिली है कि महेश पोद्दार अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मुंबई में है जबकि कोलकाता में राहुल केशरी भी छुपा हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. दोनों की गिरफ्तारी के बाद और भी कई चीजों का खुलासा हो सकता है.








