
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने टेल्को थाना अंतर्गत जेम्को महानंद बस्ती निवासी मोनी दास की हत्या के मामले का खुलासा रविवार की दोपहर 2:00 बजे करने जा रही है. इस घटना से संबंधित सारे मामले का उजागर पुलिस रविवार की दोपहर को कर देगी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस कांड में संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अपराध को अंजाम देने वाले अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया है. आपराधिक इतिहास वाले मोनी दास की हत्या जमीन के विवाद को लेकर ही की गई है, ऐसी सूचनाएं आई है, वैसे पुलिस अभी खुलासा करेगी. पुलिस ने कांड में 3 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया है. अब इस कांड के और भी आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है. बताया जाता है कि मोनी दास के साथ पुरानी दुश्मनी होने के कारण इस कांड को अंजाम दिया गया क्योंकि वह जेम्को के रेलवे और खाली पड़ी सरकारी जमीनों को घेरने का काम करता था और जो दूसरे समूह के लोग अगर घेराबंदी करता था तो उस पर वह अड़ंगा लगाया करता था. आपको बता दे की पिछले दिनों मोनी दास की हत्या गोली मारकर कर दी गई थी. उसकी हत्या तब हुई थी जब वह जेम्को महानंद बस्ती स्थित अपनी दुकान पर बैठा था. इसी बीच अज्ञात हमलावरों ने आकर उसकी दुकान पर फायरिंग कर दी थी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी. मरने के बाद वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. उसके शरीर का अंतिम संस्कार कर दिया गया है.







