
जमशेदपुर : जमशेदपुर में आत्महत्याओं का दौर थमने का नाम ही नहीं हो ले रहा है. कोविड-19 के दौरान स्थिति और भी भयावाह होती जा रही है. सिदगोड़ा में भी मंगलवार को 65 वर्षीय़ एक वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक नितेंद्र चंद्र वर्मा (65) सिदगोड़ा के विद्यापतिनगर के रहने वाले थे. घटना मंगलवार सुबह 7 बजे की है. घटना की जानकारी मिलने पर सिदगोड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि मृतक टाटा स्टील से रिटायर्ड थे. कुछ दिनों से घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिस कारण वह अवसाद (डिप्रेशन) में थे. मंगलवार की सुबह उन्होने अपने कमरे में चाय मंगाई. चाय देकर वह नीचे आ गई. थोड़ी देर बाद कमरे में जाकर देखा तो उन्होने पंखे के सहारे फांसी लगा ली थी.






