
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत ग्वाला बस्ती में बस्ती के युवकों ने एक युवक को मारकर घायल कर दिया. घटना के बाद सभी मौके से फरार हो गए. इधर घटना के बाद युवक मौके से फरार हो गए. घायल के साथियों ने किसी तरह उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है. घायल का नाम भीम बताया जा रहा है. वह सोनारी कुम्हार पाड़ा का रहने वाला है. भीम हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया है. भीम के साथियों ने बताया कि ग्वाला बस्ती के कुछ युवकों के साथ भीम का विवाद चल रहा है. शुक्रवार को भी ग्वाला बस्ती में चला गया था.अकेला पाकर स्थानीय युवकों ने लात-घूसों से उसकी पिटाई कर दी. फिलहाल भीम का इलाज एमजीएम में चल रहा है.





