
जमशेदपुर : जमशेदपुर की सीतारामडेरा पुलिस इन दिनों नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. बीते दिनों ही ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को जेल भेजने वाली सीतारामडेरा पुलिस ने सोमवार को छापेमारी कर ब्राउन शुगर के साथ एक नाबालिग समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस ने 43 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है. गिरफ्तार किए गए लोगों में गौरव कुमार, सूरज गिरी, सागर कोर उर्फ गोलू, उसकी पत्नी काजल कर्मकार और एक नाबालिग शामिल है. मंगलवार को पुलिस ने नाबालिग को बाल सुधार गृह और अन्य को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]






