
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत एनएच33 स्थित भिलाई पहाड़ी के पास एक तेज रफ्तार कार डंपर को ओवरटेक करने के दौरान डंपर से टकरते हुए डिवाइडर से टकराकर पलट गई. हालांकि सही समय पर कार का एयरबैग खुल गया जिससे कार सवार घायल होने से बच गया. हालांकि कार सवार कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया. इधर स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. (नीचे पूरी खर देखें)

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को जब्त कर लिया. हालांकि कार चलने के लायक नहीं थी इसलिए पुलिस ने उसे सड़क के किनारे कर दिया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार में एक डंपर को ओवरटेक कर रही थी. इसी बीच कर डंपर के किनारे से टकारकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई. कार सवार कार से निकलकर फरार हो गया.







