• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, June 29, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home क्राइम

jamshedpur-murderer-bullet-rani-story-साकची काशीडीह की श्वेता कैसे बन गयी गोविंदपुर में शादी के बाद बुलेट रानी, पति की हत्या कर शव को फ्रिज में रखकर खुद की थी अपने ब्यायफ्रेंड के साथ चिकन पार्टी, जानें श्वेता दास उर्फ बुलेट रानी की अपराध गाथा

jamshedpur-murderer-bullet-rani-story-साकची काशीडीह की श्वेता कैसे बन गयी गोविंदपुर में शादी के बाद बुलेट रानी, पति की हत्या कर शव को फ्रिज में रखकर खुद की थी अपने ब्यायफ्रेंड के साथ चिकन पार्टी, जानें श्वेता दास उर्फ बुलेट रानी की अपराध गाथा
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
श्वेता दास उर्फ बुलेट रानी की तस्वीर.

जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को इलाके में 12 जनवरी 2018 को अपने ही पति तपन दास की हत्या के मामले में गुरुवार को जमशेदपुर न्यायालय द्वारा दोषी करार श्वेता दास उर्फ बुलेट रानी काफी चर्चित रही है. श्वेता दास का नाम बुलेट रानी इसलिए पड़ा क्योंकि उसे हथियार का बहुत शौक था. इसी शौक को पालते हुए उसने हथियार के साथ कई सारी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट में साझा भी की थी. 15 जनवरी 1991 में जमशेदपुर के साकची काशीडीह की एक परिवार में जन्मी श्वेता दास की शादी गोविंदपुर के जमीन कारोबारी तपन दास से हुई थी. शादी से पहले वह सुमित सिंह से प्रेम करती थी जिसकी जानकारी परिजनों को लगने पर उसकी शादी जबरदस्ती करा दी गई. हत्या के पहले भी यह कहा जाता है कि श्वेता दास पूर्व में को-ऑपरेटिव कॉलेज गई थी. वहां खड़े कुछ शिक्षकों से उसने कहा कि वह अमेरिका से आई है और कॉलेज के विकास के लिए कुछ करना चाहती है. इसके लिए वह निवेश भी करना चाहती है. अपनी योजना बताते हुए उसने कहा था कि वह कॉलेज के शिक्षकों और छात्रों से सहयोग राशि चाहती है. यह मामला तब सामने आया जब हत्या के खुलासे के बाद श्वेता दास की तस्वीर अखबारों में छपी थी. (नीचे देखे पूरी खबर)

श्वेता दास का फोटो.

आखिर श्वेता ने क्यों की थी तपन की हत्या
श्वेता दास सुमित सिंह से प्रेम करती थी. परिजनों को जानकारी मिलने पर उन्होने उसकी शादी तपन दास से करा दी थी. घटना के कुछ महीने पहले ही श्वेता सिंह और सुमित सिंह फिर से एक शादी समारोह में मिले जिससे दोनों का प्रेम फिर से जाग उठा. दोनों अक्सर फोन पर घंटो बातें करने लगे. यह जानकारी तपन दास को लगने पर उसने श्वेता दास को काफी समझाने का प्रयास किया पर श्वेता सुमित से बात करती रही. दोनों के बीच इस बात को लेकर झगड़ा भी होने लगा. तपन ने श्वेता और सुमित को अपने घर में एक साथ पकड़ भी लिया था, जिसको लेकर विवाद और बढ़ गया. श्वेता और सुमित ने मिलकर तपन की हत्या का प्लान बनाया. घटना के दिन पहले तो श्वेता ने तपन को खूब शराब पिलायी और जब वह काफी नशे में था तो उसने सुमित को फोन कर घर बुलाया. दोनों ने मिलकर तपन दास की गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद उन दोनों ने मिलकर शव को एक फ्रिज में रख दिया. रात भर दोनों ने शव को कमरे में रखकर चिकन पार्टी की और दूसरे दिन फ्रिज को बड़ाबांकी की झाड़ियों में फेंक दिया. 15 जनवरी को श्वेता ने टेल्को थाना में पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. 17 जनवरी को एमजीएम पुलिस को एक शव मिलने की सूचना मिली. मृतक की पहचान शमशेर अपार्टमेंट निवासी तपन दास के रुप में की गई. बाद में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया. अनुसंधान के क्रम में श्वेता दास की संलिप्तता पाई गई. कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात कबूल की. (नीचे देखे पूरी खबर)

ADVERTISEMENT
मृतक पति का फाइल फोटो.

पुलिस ने ऐसे किया मामले का खुलासा
पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की और श्वेता दास से पूछताछ की तो श्वेता दास ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि तपन दास 12 जनवरी की शाम को घर से चिकन लाने की बात कहकर निकले थे और फिर वापस नहीं आए. बयान के आधार पर पुलिस ने अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की. पुलिस ने श्वेता दास द्वारा बताए गए समय पर फुटेज देखा पर उसमें ऐसा कुछ नहीं मिला. हालांकि, इस दौरान पुलिस को एक फुटेज मिली जिसमें की दो संदिग्ध व्यक्ति रात के 11.30 बजे अपार्टमेंट में जाते दिखे. ये संदिग्ध व्यक्ति सुमित सिंह और उसका साथी थे. दोनों को सुबह 4.30 बजे अपार्टमेंट से निकलते देखा गया. फुटेज की जांच करते हुए पुलिस आगे बढ़ ही रही थी कि 13 जनवरी की शाम को पुलिस ने पाया कि उसी संदिग्ध व्यक्ति के साथ मिलकर श्वेता दास फ्रिज लेकर अपार्टमेंट से निकली और ऑटो में लादकर ले गई. बाद में जब पुलिस ने श्वेता दास से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पुलिस के समक्ष पूरी कहानी उगल दी. (नीचे देखे पूरी खबर)

गिरफ्तार किये गये पति का ब्यायफ्रेंड और अन्य. उस वक्त एसएसपी अनूप बिरथरे थे.

जेल में चटनी डॉन के साथ मिलकर बना लिया था अपना समराज्य
श्वेता दास जेल में शुरुआती दिनों में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाया करती थी. इसी बीच जेल में उसकी दोस्ती चटनी डॉन उर्फ पूजा सिंह से हुई. दोनों ने मिलकर जेल के महिला वार्ड में अपना कब्जा जमा लिया. इसी बीच बढ़ते मामलों को देखकर जेल प्रशासन ने दोनों को घाटशिला जेल शिफ्ट कर दिया. यहां दोनों ने आत्महत्या का भी प्रयास किया जिसके बाद श्वेता दास को हजारीबाग जेल शिफ्ट कर दिया गया.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur firing case – जुगसलाई कपड़ा दुकान में हुई फायरिंग मामले में मानगो के युवक ने किया आत्मसमर्पण
क्राइम

Jamshedpur firing case – जुगसलाई कपड़ा दुकान में हुई फायरिंग मामले में मानगो के युवक ने किया आत्मसमर्पण

May 23, 2026
Saraikela accident : कांड्रा में नींद की झपकी आने से ट्रक ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को मारी टक्कर
क्राइम

Saraikela accident : कांड्रा में नींद की झपकी आने से ट्रक ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को मारी टक्कर

May 22, 2026
Jamshedpur police raid : कदमा में जुआ अड्डा में छापा, 6 लड़के औऱ दो लड़की गिरफ्तार
क्राइम

Jamshedpur police raid : कदमा में जुआ अड्डा में छापा, 6 लड़के औऱ दो लड़की गिरफ्तार

May 22, 2026
Next Post

jharkhand-congress-झारखंड कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे 29 जनवरी को रांची आयेंगे, आरपीएन सिंह जाने के बाद कांग्रेस के विधायकों की टूट की संभावना तेज, कांग्रेस विधायक दल की बैठक में एकजुटता पर चर्चा, सुखदेव भगत अनूप सिंह के साथ नयी दिल्ली पहुंचे, सुखदेव और बलमुचू की वापसी जल्द

jharkhand-budget-2022-2023-झारखंड के बजट को लेकर राजधानी रांची में जानकारों और व्यापारियों के साथ हुई वार्ता, कोल्हान के सबसे बड़ी व्यवसायिक और औद्योगिक संस्था सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स को नहीं किया गया आमंत्रित, जमशेदपुर के दो लोगों के सुझाव को मिला पुरस्कार, कई अन्य को मिला पुरस्कार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव बोले-सरकार के लिए सुझाव अहम

Jamshedpur : साकची में मोबाइल छिनतई करने वाले को पुलिस ने दबोचा, गया जेल

Jamshedpur : साकची में मोबाइल छिनतई करने वाले को पुलिस ने दबोचा, गया जेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Monday 29th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 29 जून 2026

Jamshedpur football match fight : धातकीडीह में फुटबाल मैच के दौरान दो पक्ष में मारपीट, थाना में भी हंगामा

Jamshedpur hit & run : जुबिली पार्क के पास हिट एंड रन में घायल की हुई पहचान, गलत तरीके से वाहन चलाने के कारण हुआ हादसा

Jamshedpur police shame : जमशेदपुर पुलिस को शर्म आनी चाहिए, बिष्टुपुर डीडी बार के सामने पीसीआर वैन से उतारकर अपराधियों ने चापड़बाजी की, पुलिस के सामने युवक पर किया जानलेवा हमला, देखिए video

Chandil one died in road accident : चांडिल में एनएच 33 पर सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन के धक्का मारने से हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद चलक गाड़ी लेकर हुआ फरार

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur football match fight : धातकीडीह में फुटबाल मैच के दौरान दो पक्ष में मारपीट, थाना में भी हंगामा

Jamshedpur hit & run : जुबिली पार्क के पास हिट एंड रन में घायल की हुई पहचान, गलत तरीके से वाहन चलाने के कारण हुआ हादसा

Jamshedpur police shame : जमशेदपुर पुलिस को शर्म आनी चाहिए, बिष्टुपुर डीडी बार के सामने पीसीआर वैन से उतारकर अपराधियों ने चापड़बाजी की, पुलिस के सामने युवक पर किया जानलेवा हमला, देखिए video

Chandil one died in road accident : चांडिल में एनएच 33 पर सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन के धक्का मारने से हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद चलक गाड़ी लेकर हुआ फरार

jamshedpur bjp-भाजपा पूर्वी सिंहभूम की संगठनात्मक बैठकों में आगामी कार्यक्रमों एवं बूथ सशक्तिकरण पर मंथन

Jamshedpur arpan parivar blood donation : अर्पण परिवार के 11वें शिविर में रिकार्डतोड़ 1068 यूनिट रक्त संग्रह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने की संस्था की सराहना, शिविर में पहुंचे शहर के अनेक नेता व पदाधिकारी  

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News