
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह बाजार में चोरी करने के मामले में दो साल से फरार चल रहे नामदा बस्ती निवासी जोगेंद्र सिंह उर्फ डॉन चाचा को सिदगोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जोगेंद्र सिंह घटना के बाद से ही फरार चल रहा था. पुलिस को सूचना मिली की वह अपने घर पे है जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रंजित कुमार ने बताया कि 20 मार्च 2020 को बारीडीह बाजार में एक चोरी की घटना हुई थी. इसी मामले में जोगेंद्र फरार चल रहा था. शनिवार को पुलिस उसे न्यायिक हिरासत में भेजेगी.




