
जमशेदपुर : नक्सली गतिविधि और अपराधियों की गिरफ्तारी में सहयोग को लेकर शनिवार को जमशेदपुर पुलिस और पुरुलिया पुलिस ने एक बैठक की. यह बैठक पुरुलिया जिले के बंदावन थाना में संपन्न हुआ. इस दौरान जमशेदपुर के ग्रामीण एसपी नाथू सिंह मीणा और डीएसपी पटमदा सुमित कुमार मौजूद रहे वहीं पुरुलिया पुलिस की ओर से एएसपी अभियान चिन्मय मित्तल और डीएसपी मानभूम के अलावा बॉर्डर एरिया के थानेदार मौजूद रहे. बैठक में मुख्य रूप से दोनो जिलों में होने वाली नक्सली गतिविधि के अलावा वांछित अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी में सहयोग एवं समन्वय और सूचना का आदान प्रदान के बारे में चर्चा की गई. ग्रामीण एसपी नाथू सिंह मीणा ने बताया कि जमशेदपुर की सीमा पुरुलिया की सीमा से लगी है. इन दोनो इलाकों में नक्सली गतिविधि देखी जाती है. दोनो जिलों की पुलिस में समन्वय होने से नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाने में आसानी होगी, इसके अलावा सीमावर्ती थानों में कई ऐसे वांछित मामले है जिनके अपराधी घटना को अंजाम देकर पुरुलिया जिले में चले जाते है. ऐसे में दोनो जिलों की पुलिस में समन्वय रहने से अपराधियों को गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जा सकती है.





