जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 14 में अवैध तरीके से डुप्लीकेट आर्युवेदिक दवाओं का कारोबार करने का खुलासा हुआ है. यह दवाएं चंदा फार्मा के नाम पर बनाकर बेचा जा रहा था, जो आम आदमी के शरीर के लिए नुकसानदेह है. यह कारोबार मोहम्दम अफैक नामक व्यक्ति अपने घर से ही करता था और पूरे झारखंड में इसकी सप्लाइ करता था. (नीचे देखे पूरी खबर)

इसकी सूचना पाने के बाद चंदा फार्मा कंपनी के लोगों ने वहां पुलिस की मदद से छापामारी करायी, जिसके बाद बड़े पैमाने पर माल बरामद किया गया. यह सारे डुप्लीकेट दवाएं है, जिसकी पैकेजिंग कहीं और की जाती थी और वहां बिक्री की जाती थी. आरएमएल डिटेक्टिव एजेंसी ने चंदा फार्मा के नाम पर चल रहे इस गोरखधंधे का खुलासा किया और उसको धर दबोचा. मानगो थाना की पुलिस भी इस अभियान में सहयोगी रही. पुलिस की मदद से सारे माल को जब्त किया गया. पूछताछ के लिए मोहम्मद अफैक को थाना ले जाया गया है. जहां पूछताछ की जा रही है.







