जमशेदपुर : आर्यमन डिटेक्टिव सर्विसेज एंड सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड की सूचना पर मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 14 में स्थानीय निवासी अफाक हैदर के यहां छापामारी कर लगभग 14 लाख रुपए कीमत की नकली आयुर्वेदिक दवाएं पकड़ गयी थीं. इसके अलावा नकली दवाएं बनाने का कच्चा मल भी पकड़ा गया था. इस मामले में अफाक हैदर को पुलिस ने अग्रेतर कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है. विदित हो कि आर्यमन डिटेक्टिव सर्विसेज एंड सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड की टीम कई दिनों से नकली दवा बनाने के कारखाने की टोह में थी. शनिवार को टीम ने छापामारी की. यह छापामारी रोड नंबर 14 में अफाक हैदर के घर पर हुई. अफाक हैदर को भी पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया था. लगभग 16 बोरा दवाएं और दवा बनाने का समान भी जब्त किया गया था. सारा समान मानगो थाने के सुपुर्द कर दिया गया था.







