
जमशेदपुर : झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना में शामिल बीमारियों की संख्या को घटा दिया है. इसकी संख्या पहले 84 थी, जिसको घटाकर 4 कर दिया गया है. इसको लेकर भाजपा के अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मोहम्मद निसार अहमद ने मुद्दा बनाते हुए आंदोलन किया. जमशेदपुर के डीसी ऑफिस में इन लोगों ने एक ज्ञापन सौंपा. भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मोहम्मद निसार अहमद के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त को मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना जिसे घटाकर 84 से सिर्फ 4 बीमारियों का इलाज कर दी गई है, इसे पूर्व की तरह सुचारू रूप से चालू करवाने और एमजीएम अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट तथा न्यूरोलॉजिस्ट चिकित्सक के बैठने तथा एमजीएम अस्पताल में बेड की संख्या को बढ़ाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल में भाजपा अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मोहम्मद निसार अहमद के साथ भाजपा आजादनगर मंडल अध्यक्ष फातिमा शाहीन, तहसीन हाशमी, राजू राजन, मुनाजिर खान, सनावर रहमान, सुर्खाब, गुलनार खान, फैयाज, मिराज, सुल्तान, आदर्श मेहंदी, रफत, सूरज इकबाल, शमशाद आदि लोग उपस्थित थे.





