• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, June 4, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

horoscope-know-your-day-saturday-29th-january-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शनिवार 29 जनवरी 2022

horoscope-know-your-day-saturday-29th-january-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शनिवार 29 जनवरी 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज पैसे कमाने के नए अवसर मुनाफा देंगे। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात संभव है, जिसके चलते पुरानी खुशनुमा यादें फिर तरोताजा होंगी। आज का दिन रोमांस से भरपूर होने की पूरी संभावना है। बिना किसी को बताए आज आप अकेले वक्त बिताने घर से बाहर जा सकते हैं। लेकिन आप अकेले तो होंगे लेकिन शांत नहीं आपके दिल में आज के दिन कई चिंताएं भी होंगी। आज छुट्टी के दिन किसी मल्टीप्लेक्स में जाकर कोई अच्छी फिल्म देख सकते हैं। लम्बी यात्रा के लिहाज से आपने सेहत और ऊर्जा स्तर में जो सुधार किए हैं, वे काफी फायदेमंद रहेंगे। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप थकान के चंगुल में फंसने से बचे रहेंगे।

वृष राशि
आज मनपसंद काम व मौज-मस्ती करने का दिन है। आज के दिन आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मुमकिन है कि आप जरूरत से ज्यादा खर्च करें या आपका पर्स खो भी सकता है। ऐसे मामलों में सावधानी की कमी आपको नुकसान पहुंचा सकती है। आज आप जहां भी जाएंगे, लोगों के बीच आप सबके ध्यान का केंद्र बने रहेंगे। प्यार-मोहब्बत के मामले में दबाव बनाने की कोशिश न करें। आपको अपने घर के छोटे सदस्यों के साथ वक्त बिताना सीखना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप घर में सद्भाव बना पाने में कामयाब नहीं हो पाएंगे। आज अपने जीवनसाथी का वह व्यवहार देखने को मिलेगा, जो उतना अच्छा नहीं है।

ADVERTISEMENT

मिथुन राशि
आज आप अपनी कोशिशों से कामयाबी हासिल कर सकते हैं। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। आपकी सकारात्मक सोच समाज में नया आयाम दे सकती हैं। अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया था तो आज आपको वो पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। नये रोमांस की संभावना प्रबल है, प्रेम का फूल आपकी जिंदगी में जल्दी ही खिल सकता है। आप अपने जीवनसाथी के प्यार की मदद से जिंदगी की मुश्किलों का आसानी से सामना कर सकते हैं। जीवन में सरलता तभी रहती है जब आपका व्यवहार सरल रहता है।

कर्क राशि
आप जानते हैं कि आपके लिए क्या अच्छा है, इसलिए मजबूत और स्पष्टवादी बनें तथा निर्णय तुरंत लें और उनके परिणामों का सामना करने के लिए तैयार रहें। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। आज आपका ऊर्जा से भरपूर और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को प्रसन्न कर देगा। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की आवश्यकता है। जीवनसाथी से बहुत ज्यादा उम्मीदें रखना आपको वैवाहिक जीवन में उदासी की ओर ले जा सकता है। कोई भी काम जब तक पूरा न हो तब तक किसी दूसरे काम में हाथ न डालें, अगर आप ऐसा करेंगे तो आपको भविष्य में परेशानी हो सकती है।

सिंह राशि
अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले समय में आप फिर प्राप्त कर सकें। आपके रिश्तेदार काफी दिनों से बीमार है, आज आपको उन्हें देखने जाना चाहिए। वक्त के साथ चलना आपके लिए अच्छा है लेकिन साथ ही आपको यह समझना भी जरुरी है कि जब कभी आपके पास खाली समय हो अपने करीबियों के साथ वक्त बिताएं। अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल किसी मुश्किल में फंसे इंसान की मदद करने के लिए करें। यह शरीर तो एक न एक दिन मिट्टी में मिलने वाला है, अगर यह किसी के काम न आ सके तो इसका क्या महत्व है? आपका जीवनसाथी आपको प्यार का एहसास देना चाहता है, उसकी मदद करें। ठंडा पानी पीना आज आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकता है।

कन्या राशि
आज कोई ऐसा निर्णय न करें, जिससे आपके बच्चों के हितों को हानि पहुंचा सकता है। आप घूमने-फिरने और पैसे खर्च करने के मूड में होंगे लेकिन अगर आपने ऐसा किया तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। घर बदलने के लिए आज बेहतरीन दिन है। मुमकिन है कि आज आपकी आंखें किसी से चार हो जाएं। अगर आप अपने सामाजिक दायरे में लोगों से मिलेंगे जुलेंगे तो आपका समाजिक दायरा बढ़ेगा। आपको ऐसी जगहों से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहां से आपने इसकी कभी कल्पना भी न की थी। रोजमर्रा की शादीशुदा जिंदगी में आज का दिन स्वादिष्ट मिठाई जैसा है। आप कुछ समय अपने व्यक्तित्व को निखारने में लगा सकते हैं।

तुला राशि
जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। आपको अपने रोजमर्रा के कामों से छुट्टी लेकर आज दोस्तों के साथ घूमने का कार्यक्रम बनाना चाहिए। अपनी दीवानगी को काबू में रखें, नहीं तो यह आपके प्रेम-संबंध को मुश्किल में डाल सकती है। इस राशि वालों को आज के दिन अपने लिए समय निकालने की शख्त जरुरत है अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपको मानसिक परेशानियां हो सकती हैं। पड़ोसियों का दखल शादीशुदा जिंदगी में दिक्कत पैदा करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आप व आपके जीवनसाथी के बीच का बंधन बहुत मजबूत है और इसे तोड़ना आसान नहीं है। अकर्मण्यता ही पतन की जड़ है। ध्यान व योगाभ्यास करके आप इस जड़ता को दूर भगा सकते हैं।

वृश्चिक राशि
आज आपका स्वास्थ्य एकदम मस्त रहने की पूरी उम्मीद है। अपने अच्छे स्वास्थ्य के चलते आज आप अपने दोस्तों के साथ खेलने की योजना बना सकते हैं। अगर आप लम्बे समय के लिए निवेश करें, तो अच्छा लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। बच्चों के साथ समय बिताना खास होगा। आपके प्रिय का प्यारा बर्ताव आपको सबसे अलग होने का अनुभव कराएगा। इन लम्हों का पूरा आनंद उठाएं। जरुरी कामों को समय न देना और फिजूल के कामों पर वक्त जाया करना आज आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है। आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन एक विशिष्ट दौर से गुजरेगा। किसी पेड़ की छांव में बैठकर आज आपको सुकून मिलेगा।

धनु राशि
घर पर तनाव का माहौल आपको नाराज कर सकता है। आपकी शारीरिक समस्याओं को उभार सकता है। किसी काम को करके शारीरिक गतिविधियों को बढ़ायें, जिससे आपको थोड़ा आराम मिलेगा। खराब हालात से दूर रहना ही बेहतर है। हालांकि धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक जाएगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे। पारंपरिक रस्में या कोई पावन आयोजन घर पर किया जाना चाहिए। जीवन की मुश्किल हालात को समझने के लिए आज घर के किसी वरिष्ठ शख्स के साथ आप वक्त गुजार सकते हैं। जीवनसाथी से बहुत ज्यादा उम्मीदें रखना आपको वैवाहिक जीवन में उदासी की तरफ ले जा सकता है। छात्र जिस विषय में कमजोर हैं उस विषय के बारे में आज अपने गुरु से बात कर सकते हैं। गुरु की सलाह आपको उस विषय की जटिलताओं को समझने में सहायक होगी।

मकर राशि
आज गर्भवती महिलाओं के लिए अतिरिक्त सावधान रहने की आवश्यकता है। बिना किसी की सलाह लिए वगैर आज आपको पैसा कहीं भी इनवेस्ट नहीं करना चाहिए। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ख्याल रखते हैं। उनके साथ अच्छा वक्त बिताएं और शिकायत करने का अवसर न दें। अपने दोस्त से बहुत लम्बे समय बाद मिलने का इरादा आपके दिल की धड़कन को तेज कर सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पल गुजार सकेंगे।

कुंभ राशि
आपका हंसमुख स्वभाव दूसरों को खुश रखेगा। आज का दिन ऐसे सामग्री खरीदने चाहिए, जिसकी आने वाले समय में डिमांड बढ़ सकती हैं या फिर उसकी कीमत में भारी उछाल देखने को मिलें। इससे आपको काफी लाभ हो सकते हैं। आपको अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने में कठिनाई होगी, लेकिन आस-पास के लोगों से दुर्व्यवहार न करें नहीं तो आप अकेले रह जाएंगे। यह दिन प्रसन्नता और जिंदादिली के साथ किसी खास संदेश को भी देगा। बिना किसी पूर्व सूचना के आज आपका कोई रिश्तेदार आपके घर पधार सकता है। जिसकी वजह से आपका कीमती समय उनकी खातिरदारी में जाया हो सकती है। आप और आपका जीवनसाथी मिलकर वैवाहिक जीवन की बेहतरीन यादें रचेंगे। अपने जीवनसाथी के साथ एक कैंडल लाइट डिनर सम्भवतः आपकी सप्ताह भर की थकान को दूर कर सकता है।

मीन राशि
अगर आप लम्बे समय के लिए निवेश करें, तो अच्छा खासा लाभ हो सकता है। आपकी भरपूर ऊर्जा और जबरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार होंगे। आपकी प्रेम कहानी आज एक नया मोड़ ले सकती है, आपका साथी आज आपसे शादी को लेकर बात कर सकता है। ऐसे में कोई भी फैसला लेने से पहले आपको विचार अवश्य करना चाहिए। आप खुद को समय देना जानते हैं और आज तो आपको काफी खाली समय मिलने की संभावना है। खाली समय में आज आप कोई खेल-खेल सकते हैं या जिम जा सकते हैं। कोई वाद्ययंत्र बजाते हैं तो आज आपका दिन संगीतमय बीत सकता है।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – 919508341776, 919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Thursday 4th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 4 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 4th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 4 जून 2026

June 3, 2026
Horoscope Know Your Day Wednesday 3rd June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 3 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 3rd June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 3 जून 2026

June 3, 2026
Horoscope Know Your Day Tuesday 2nd June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 2 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 2nd June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 2 जून 2026

June 2, 2026
Next Post

jamshedpur-rural : गुड़ाबांदा में आयोजित फुटबॉल व पाता नाच कार्यक्रम का विधायक ने किया उद्घाटन, कहा-संस्कृति ही हमारी पहचान

Jamshedpur : बारीडीह बाजार में चोरी करने का आरोपी दो साल बाद पुलिस की गिरफ्त में, पुलिस ने भेजा जेल

Jamshedpur : बारीडीह बाजार में चोरी करने का आरोपी दो साल बाद पुलिस की गिरफ्त में, पुलिस ने भेजा जेल

Jamshedpur-Court-Order : पति की हत्या के मामले में बुलेट रानी समेत प्रेमी सुमित सिंह और उसके साथी को आजीवन कारावास, 7–7 हजार रूपए जुर्माना भी, मृतक की 9 साल की बेटी को लेकर कोर्ट में क्या हुआ-पढ़ें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग शुक्रवार को, कमेटी मेंबरों ने टॉप थ्री के खिलाफ खोला मोर्चा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Thursday 4th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 4 जून 2026

Jharkhand State Minorities Commission – हजारीबाग, धनबाद और जमशेदपुर की घटनाओं पर अल्पसंख्यक आयोग सख्त,  संबंधित अधिकारियों को भेजा पत्र, पुराने मामलों का अब तक नहीं हुआ खुलासा, नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं : हिदायतुल्लाह खान

Jharkhand union minister met chaibasa bjp district president: सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

Jamshedpur skill center- बागुनहातु स्किल सेंटर में उत्पादन व प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

Jamshedpur school – बर्मामाइंस के बीपीएम प्लस टू हाई स्कूल में करियर जागरूकता व प्लेसमेंट ड्राइव, 15 विद्यार्थियों का चयन

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jharkhand State Minorities Commission – हजारीबाग, धनबाद और जमशेदपुर की घटनाओं पर अल्पसंख्यक आयोग सख्त,  संबंधित अधिकारियों को भेजा पत्र, पुराने मामलों का अब तक नहीं हुआ खुलासा, नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं : हिदायतुल्लाह खान

Jharkhand union minister met chaibasa bjp district president: सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

Jamshedpur skill center- बागुनहातु स्किल सेंटर में उत्पादन व प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

Jamshedpur school – बर्मामाइंस के बीपीएम प्लस टू हाई स्कूल में करियर जागरूकता व प्लेसमेंट ड्राइव, 15 विद्यार्थियों का चयन

Jamshedpur cleanliness drive – सोनारी दोमुहानी घाट पर चलाया गया स्वच्छता अभियान, पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने की अपील

Jharkhand industrial development – मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उद्योग विभाग की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की, औद्योगिक विकास को गति देने के दिए निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News