• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, June 22, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope-Know-Your-Day-Friday-2nd-December-2022-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 2 दिसंबर 2022

Horoscope-Know-Your-Day-Friday-2nd-December-2022-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 2 दिसंबर 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज किसी संत पुरुष का आशीर्वाद आपको मानसिक शांति प्रदान करेगा। बिना किसी की मदद के भी आप धन कमा पाने में सक्षम हो सकते हैं, बस आपको खुद पर विश्वास करने की आवश्यकता है। जिसपर आप विश्वास करते हैं, मुमकिन है वह आपको पूरा सच न बता रहा हो। आपकी दूसरों को सहमत करने की क्षमता आने वाली मुश्किल को हल करने में कारगर साबित होगी। अपने प्रिय को समझने की कोशिश करें, नहीं तो मुश्किल में फंस सकते हैं। यदि आप नई जानकारी और क्षमताएं विकसित करने की थोड़ी अधिक कोशिश करेंगे, तो आपको बहुत लाभ होगा। खाली समय में आप कोई खेल आज के दिन खेल सकते हैं लेकिन इस दौरान किसी तरह की दुर्घटना होने की भी संभावना है। इसलिए संभलकर रहें। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत प्रशंसा करेगा और आप पर बहुत स्नेह बरसायेगा।

वृष राशि
आप भावनात्मक तौर पर बहुत संवेदनशील हैं, इसलिए ऐसे हालात से बचें जो आपको चोट पहुंचा सकते हों। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप भविष्य के लिए कोई आर्थिक योजना बना सकते हैं और उम्मीद है कि यह योजना सफल भी होगी। अपने बच्चों के साथ एक दोस्ताना रिश्ता विकसित करें। पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे आने वाले अच्छे वक्त की ओर देखें। आपकी कोशिशें फलदायी रहेंगी। प्रेम निःसीम होता है, सभी सीमाओं के परे आपने ये बातें पहले भी सुनी होंगी। लेकिन आज वह दिन है जब आप अगर चाहें तो यह खुद महसूस कर सकते हैं। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है। इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी अवसरों को अविलंब दबोच लें। आज खाली वक्त का सही उपयोग करने के लिए आप अपने पुराने मित्रों से मिलने का प्लान बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन में गर्मजोशी और गर्म खाने की बहुत अहमियत है। आप आज दोनों का ही आनंद उठा सकते हैं।

मिथुन राशि
अपने जीवनसाथी के मामले में अनावश्यक टांग अड़ाने से बचें। अपने काम-से-काम रखना बेहतर रहेगा। कम-से-कम व्यवधान उत्पन्न करें, नहीं तो इससे निर्भरता बढ़ सकती है। दिन भर भले ही आप धन को लेकर जूझते रहें लेकिन शाम के वक्त आपको धन लाभ हो सकता है। घरेलू कामकाज आपको अधिकतर वक्त व्यस्त रखेंगे। थोड़ी कोशिश और करें। आज भाग्य आपका साथ अवश्य देगा, क्योंकि यह आपका दिन है। कार्यालय में आप प्रशंसा पाएंगे। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ देंगे। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कुछ खास देखने को मिल सकता है।

कर्क राशि
आज आप ऊर्जा से भरपूर होंगे। आप जो भी करेंगे उसे आप उससे आधे समय में ही कर देंगे, जितना समय आप अक्सर लेते हैं। परिवार के किसी सदस्य के बीमार पड़ने की वजह से आपको आर्थिक परेशानी आ सकती है, हालांकि इस वक्त आपको धन से ज्यादा उनकी सेहत की चिंता करनी चाहिए। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मौज-मस्ती करें। रोमांस के लिहाज़ से रोमांचक दिन है। शाम के लिए कोई विशेष योजना बनाएं और जितना हो सके, इसे उतना सुहाना बनाने की कोशिश करें। वरिष्ठ से आपको पदोन्नति या लम्बे समय से लटके किसी काम के पूरे होने का लाभ मिल सकता है। आज खाली वक्त का सही उपयोग करने के लिए आप अपने पुराने मित्रों से मिलने का प्लान बना सकते हैं। आपको महसूस होगा कि आपका वैवाहिक जीवन बहुत खुबसूरत है।

सिंह राशि
आपको जल्द-से-जल्द अपने भावनाओं को कंट्रोल में करने और डर से स्वतंत्रता पाने की आवश्यकता है, क्योंकि ये आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकते हैं और अच्छी सेहत का आनंद लेने से आपको वंचित कर सकते हैं। आकस्मिक लाभ या सट्टेबाजी के माध्यम से आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। रिश्तेदारों के यहां छोटी यात्रा आपके भागदौड़ भरे दिन में आराम और सुकून देने वाली साबित होगी। अपने दोस्त से बहुत लम्बे समय बाद मिलने का स्वप्न आपके दिल की धड़कन को बढ़ा सकता है। महत्वपूर्ण व्यापारिक सौदे करते समय दूसरों के दबाव में न आएं। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। जीवनसाथी के साथ आज की शाम वाकई कुछ खास होने वाली है।

कन्या राशि
अपने विचार और ऊर्जा को उन कामों में लगाएं, जिनसे आपके सपने का रूप ले सकते हैं। सिर्फ ख्याली पुलाव पकाने से कुछ नहीं होता है। अभी तक आपके साथ समस्या यह है कि आप कोशिश करने की बजाय केवल इच्छा करते हैं। खर्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोतरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। अगर आप अपने साथी के नजरिए को नजरअंदाज करेंगे, तो वह अपना आपा खो सकता/सकती है। दूसरों की दखलअंदाजी गतिरोध पैदा कर सकती है। लाभदायक दिन है, इसलिए कोशिश करें और आगे बढें। अच्छे अवसरों आपका इंतजार कर रहे हैं। दिन के अंत में आज आप अपने घर के लोगों को वक्त देना चाहेंगे लेकिन इस दौरान घर के किसी करीबी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है और आपका मूड खराब हो सकता है। जीवनसाथी द्वारा परिवार और मित्रों के बीच नकारात्मक तरीके से आपके वैवाहिक जीवन की निजी बातें उजागर हो सकती हैं।

तुला राशि
आज प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। आपने बीते समय में बहुत पैसा खर्च किया है। जिसका खामियाजा आज आपको भुगतना पड़ सकता है। आज आपको पैसों की जरुरत होगी लेकिन वो आपको मिल नहीं पाएगा। जिन्हें भावनात्मक संबल की आवश्यकता है, वे पाएंगे कि बड़े मदद के लिए आगे आ रहे हैं। अपने प्रिय की अनुपस्थिति में आप स्वयं को बिल्कुल खाली महसूस करेंगे। आज के दिन कार्यक्षेत्र में चीजें वाकई बेहतरी की ओर बढ़ सकेंगी, अगर आप आगे बढ़कर उन लोगों से भी दुआ-सलाम करें जो आपको ज्यादा पसंद नहीं करते। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। आज आपका जीवनसाथी आपकी सेहत के प्रति असंवेदनशील हो सकता है।

वृश्चिक राशि
आज का दिन मौज-मस्ती और आनंद से भरा रहेगा, क्योंकि आप जिंदगी को पूरी तरह जिएंगे। किसी करीबी रिश्तेदार की मदद से आज आप अपने करोबार में अच्छा कर सकते हैं। जिससे आपको आर्थिक लाभ भी होगा। दोस्तों के साथ घूमना-फिरना मजेदार रहेगा। लेकिन अधिक पैसे खर्च न करें, नहीं तो आप खाली जेब लेकर घर पहुंचेंगे। सारी दुनिया की मदहोशी उन खुशनसीबों के बीच सिमट जाती है, जो प्यार में हों। जी हां, आप वही खुशनसीब हैं। आज लाभ हो सकता है, बशर्ते आप अपनी बात भली-भांति रखें और काम में लगन व उत्साह दिखाएं। लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं आज आपको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बल्कि आज आप खाली समय में किसी से मिलना जुलना भी पसंद नहीं करेंगे और एकांत में आनंदित रहेंगे। एक बढ़िया जीवनसाथी के साथ जीवन वाकई अद्भुत लगता है और आज आप इस बात का अनुभव कर सकते हैं।

धनु राशि
आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। इन परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवन शैली में बदलाव लाने का सही समय है। दिन की शुरुआत में ही आज आपको कोई आर्थिक हानि हो सकती है जिससे सारा दिन खराब हो सकता है। अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके कामों के पीछे प्यार और दूरदृष्टि की भावना होनी चाहिए। आपका होना इस दुनिया को आपके प्रिय के लिए रहने के लायक बनाता है। जो कला और रंगमंच आदि से जुड़े हैं, उन्हें आज अपना कौशल दिखाने के लिए कई नए अवसर मिलेंगे। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की आवश्यकता है। वैवाहिक सुख के दृष्टिकोण से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है।

मकर राशि
जिंदगी की बेहतरीन चीजों को दिल से महसूस करने के लिए अपने दिल-दिमाग के दरवाजे खोलें। चिंता को छोड़ना इसकी ओर पहला कदम है। आप जीवन में पैसे की अहमियत को नहीं समझते लेकिन आज आपको पैसे की अहमियत समझ में आ सकती है क्योंकि आज आपको पैसे की बहुत आवश्यकता होगी लेकिन आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएं। रोमांस के हिसाब से बहुत अच्छा दिन नहीं है, क्योंकि आप आज सच्चा प्यार ढूंढने में विफल हो सकते हैं। दफ्तर में आपके दुश्मन भी आज आपके दोस्त बन जाएंगे। आपके सिर्फ एक छोटे-से अच्छे काम की बदौलत। जिंदगी में चल रही आपाधापी के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और और आप अपने पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब हो पाएंगे। जीवनसाथी की खराब सेहत का असर आपके काम-काज पर भी पड़ सकता है, लेकिन आप किसी तरह चीजें संभालने मे सफल रहेंगे।

ADVERTISEMENT

कुंभ राशि
आज जिंदगी की बेहतरीन यादों को तरोताजा करने के लिए, अपना पूरा समय लेकर बैठ जाएं। सभी प्रकार के चिंता को छोड़कर, बस ख्यालों में खो जाएं। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी, लेकिन आर्थिक तौर पर लाभदायक साबित होगी। दोस्तों के साथ शाम बेहद मजेदार और हंसी-खुशी से भरपूर रहेगी। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा। आज आप एक टीम का नेतृत्व करने के लिए मजबूत स्थिति में होंगे और लक्ष्य को पाने के लिए मिलकर काम करेंगे। दिन अच्छा है दूसरों के साथ-साथ आप अपने लिए भी वक्त निकाल पाएंगे। आज आपका वैवाहिक जीवन हंसी-खुशी, प्यार और उल्लास का केन्द्र बन सकता है।

मीन राशि
आज आप नये कार्य की शुरुआत करेंगे। जिसकी प्रतिक्षा काफी दिनों से थी। यह योजना पूरे परिवार के लिए समृद्धि लेकर आएगा। इसके अलावा आज संतान की शिक्षा पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं। आपका प्रिय आपसे वादे की मांग करेगा, लेकिन ऐसा वादा न करें जिसे आप पूरा न कर सकें। आज अपने लिए वक्त निकालकर अपने जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। हालांकि इस दौरान आप दोनों के बीच थोड़ी बहुत कहासुनी हो सकती है। आपका जीवनसाथी हाल में हुई खटपट को भुलाकर अपने अच्छे स्वभाव का परिचय देगा।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919431339858, +919508341776

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Monday 22nd June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 22 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Monday 22nd June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 22 जून 2026

June 22, 2026
Horoscope Know Your Day sunday 21st June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 21 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day sunday 21st June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 21 जून 2026

June 20, 2026
Horoscope Know Your Day saturday 20th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 20 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day saturday 20th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 20 जून 2026

June 20, 2026
Next Post

tata-steel-committee-tour-टाटा स्टील की सजेशन बॉक्स कमेटी ने किया टाइटन कंपनी का दौरा, यूनियन और मैनेजमेंट के बीच हुई कई मुद्दों पर बातचीत

things-to-know-तरक्की और सफलता की कुंजी है ये चीजें, नया साल आने से पहले घर में जरूर लाए ये चीजें, मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी

Early Morning News Diary @ Sharpbharat 2nd December 2022 : पढ़े सुबह की प्रमुख खबरें

Early Morning News Diary @ Sharpbharat 2nd December 2022 : पढ़े सुबह की प्रमुख खबरें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural two arrested for child abduction : हल्दीपोखर में ग्रामीणों ने बच्चा चोरी के संदेह में महिला व पुरुष को पकड़ा, साथ रखे बच्चे का नाम तक नहीं बता पाये दोनों, ग्रामीणों ने दोनों को किया कोवाली पुलिस के हवाले

Jamshedpur lal building sai seva samiti : जमशेदपुर रेलवे लाल बिल्डिंग साईं सेवा समिति का हुआ पुनर्गठन, नरेश लाल अध्यक्ष, विमलेश उपाध्याय बने महासचिव, मंदिर के कार्य समर्पित भाव से आगे बढ़ाने का संकल्प

Jamshedpur yoga camp-योग संबंधी प्रश्नोत्तरी में प्रतिभागियों ने दिखाई भागीदारी, कदमा शास्त्रीनगर के जॉगर्स पार्क में लगा योग शिविर

jamshedpur east mla purnima sahu : भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों के पुनर्वास को लेकर सक्रिय हुईं जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, प्रभावित सभी छह दुकानदारों को शीघ्र होगा दुकान आवंटन

Singhbhum chamber celebrate world yoga dey : चैम्बर व मॉर्निंग वॉकर्स फ्लाइंग डिस्क ग्रुप ने जुबिली पार्क में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, सदस्यों व अन्य लोगों ने जेएन टाटा प्रतिमा के समक्ष किया योगाभ्यास

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural two arrested for child abduction : हल्दीपोखर में ग्रामीणों ने बच्चा चोरी के संदेह में महिला व पुरुष को पकड़ा, साथ रखे बच्चे का नाम तक नहीं बता पाये दोनों, ग्रामीणों ने दोनों को किया कोवाली पुलिस के हवाले

Jamshedpur lal building sai seva samiti : जमशेदपुर रेलवे लाल बिल्डिंग साईं सेवा समिति का हुआ पुनर्गठन, नरेश लाल अध्यक्ष, विमलेश उपाध्याय बने महासचिव, मंदिर के कार्य समर्पित भाव से आगे बढ़ाने का संकल्प

Jamshedpur yoga camp-योग संबंधी प्रश्नोत्तरी में प्रतिभागियों ने दिखाई भागीदारी, कदमा शास्त्रीनगर के जॉगर्स पार्क में लगा योग शिविर

jamshedpur east mla purnima sahu : भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों के पुनर्वास को लेकर सक्रिय हुईं जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, प्रभावित सभी छह दुकानदारों को शीघ्र होगा दुकान आवंटन

Singhbhum chamber celebrate world yoga dey : चैम्बर व मॉर्निंग वॉकर्स फ्लाइंग डिस्क ग्रुप ने जुबिली पार्क में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, सदस्यों व अन्य लोगों ने जेएन टाटा प्रतिमा के समक्ष किया योगाभ्यास

tata steel wage revision mass resignation : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर माहौल गर्माया, एक साथ 30 से अधिक कमेटी मेंबरों का इस्तीफा, एनएस ग्रेड में भारी आक्रोश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News