• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, August 29, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope-Know-Your-Day-Monday-11th-march-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 11 मार्च 2024

Horoscope-Know-Your-Day-Monday-11th-march-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 11 मार्च 2024
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
पिछले दिनों में जितना धन आपने आज को बेहतर बनाने के लिए इनवेस्ट किया था। उसका लाभ आज आपको मिल सकता है। आपकी स्वच्छंद जीवनशैली घर में तनाव पैदा कर सकती है, इसलिए देर रात तक बाहर रहने और अधिक खर्च करने से बचें। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आप आसानी से दूसरे लिंग के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफी सराहना मिलेगी और इसके चलते अचानक लाभ मिलने की संभावना भी है। वह काम जो आज आप दूसरों के लिए स्वेच्छा से करेंगे, न सिर्फ औरों के लिए मददगार साबित होगा बल्कि आपके दिल में स्वयं की छवि भी सकारात्मक होगी। आज के दिन जीवनसाथी पर किया गया संदेह आने वाले दिनों में आपके वैवाहिक जीवन पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। जिस तरह मिर्च खाने को स्वादिष्ट बनाती है, उसी तरह थोड़ा-सा दुःख भी जीवन में आवश्यक है और तभी सुख की असली महत्व समझ में आती है।

वृष राशि
बच्चे आपकी शाम को शानदार तरीके से व्यतीत करने में सहयोग करेंगे। थकाऊ और उबाऊ दिन को अलविदा कहने के लिए एक बढ़िया डिनर की योजना बनाएं। उनका साथ आपके शरीर में फिर से ऊर्जा भर देगा। माता या पिता की सेहत पर आपको आज बहुत धन खर्च करना पड़ सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी लेकिन साथ ही रिश्तों में मजबूती आयेगी। यह अच्छा समय है जो आपके लिए सफलता और खुशहाली लायेगा। इसके लिए आपको अपनी कोशिशों और अपने परिवार से मिलने वाले सहयोग का शुक्रगुजार होना चाहिए। आप अपने प्रिय की बांहों में आराम महसूस करेंगे। भले ही छोटी-मोटी बाधाओं का सामना करना पड़े, लेकिन कुल मिलाकर यह दिन कई उपलब्धियां दे सकता है। उन सहकर्मियों का खास ध्यान रखें, जो उम्मीद के अनुसार चीज न मिलने पर जल्दी ही बुरा मान जाते हैं। इस राशि के लोग बड़े ही दिलचस्प होते हैं। ये कभी लोगों के बीच रहकर खुश रहते हैं तो कभी अकेले में हालांकि अकेले वक्त गुजारना इतना आसान नहीं है फिर भी आज दिन में कुछ समय आप अपने लिए जरुर निकाल पायेंगे। आप अपने वैवाहिक जीवन की सारी बुरी यादें भूल जायेंगे और आज का भरपूर आनंद लेंगे।

मिथुन राशि
ध्यान और योग न केवल आध्यात्मिक तौर पर, बल्कि शारीरिक तौर पर भी आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें और आवश्यक चीजें ही खरीदें। पारिवारिक मोर्चे पर चीजें अच्छी रहेंगी और अपनी योजनाओं के लिए आप पूरे सहयोग की उम्मीद कर सकते हैं। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा। आपको पता लग सकता है कि आपके बॉस आपसे इतने रूखेपन से क्यों बात करते हैं। वजह जानकर आपको वाकई राहत मिलेगी। आज आपके करीबी लोग आपके करीब आने की कोशिश करेंगे लेकिन अपने मन को शांत बनाए रखने के लिए आप एकांत में समय बिताना पसंद करेंगे। अपने जीवनसाथी के चलते आप महसूस करेंगे कि स्वर्ग धरती पर ही है।

कर्क राशि
आपका ऊर्जा-स्तर ऊंचा रहेगा। पैसों की कमी आज घर में कलह की वजह बन सकती है, ऐसी स्थिति में अपने घर के लोगों से सोच-समझकर बात करें और उनसे सलाह लें। नाती-पोतों से आज काफी प्रसन्नता मिल सकती है। गर्लफ्रेण्ड/बॉयफ्रेण्ड से धोखा मिल सकता है। आने वाले समय में कार्यालय में आपका आज का काम कई तरीके से असर दिखायेगा। कोई रोचक मैगजीन या उपन्यास पढ़ के आज के दिन को आप अच्छी तरह से व्यतीत कर सकते हैं। स्वयं तनावग्रस्त होने की झल्लाहट आप बेवजह अपने जीवनसाथी पर निकाल सकते हैं।

सिंह राशि
व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कोई पुराना मित्र आज आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है और यदि आप उसकी आर्थिक मदद करते हैं तो आपके आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। बच्चे भले ही आपका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हों, लेकिन साथ ही खुशियों की वजह भी साबित होते हैं। आपका हमदम आपको पूरे दिन याद करता रहेगा। उसे कोई प्यारा सरप्राइज देने की योजना बनाएं और इसे उसके लिए एक खुबसूरत दिन में तब्दील करने के बारे में सोचें। पेशेवर तौर पर आज का दिन सकारात्मक रहेगा। इसका भरपूर उपयोग करें। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएं तो तल्ख टिप्पणी करने से बचिए। आपका जीवनसाथी आपको प्यार का एहसास देना चाहता है, उसकी मदद करें।

कन्या राशि
मुस्कुराएं, क्योंकि यह सभी समस्याओं का सबसे उम्दा इलाज है। अपनेे लिए पैसा बचाने का आपका ख्याल आज पूरा हो सकता है। आज आप उचित बचत कर पाने में सक्षम होंगे। घरेलू काम-काज निपटाने में बच्चे मदद करेंगे। खाली समय में उन्हें ऐसे काम करने के लिए उत्साहित करें। आपका होना इस दुनिया को आपके प्रिय के लिए रहने के लायक बनाता है। अगर आपको लगता है कि आप दूसरों की मदद के बिना महत्वपूर्ण कामों को कर सकते हैं, तो आपकी सोच काफी गलत है। दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी थकाऊ रहे लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपको अच्छे फल मिलने लगेंगे। दिन के अंत में आपको अपने लिए समय मिल पायेगा और आप किसी करीबी से मुलाकात करके इस समय का सदुपयोग कर सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के प्यार की मदद से जिंदगी की मुश्किलों का आसानी से सामना कर सकते हैं।

तुला राशि
जब आप कोई निर्णय लें, तो दूसरों की भावनाओं का विशेष ख़याल रखें। आपका कोई भी गलत निर्णय न केवल उनपर खराब असर डालेगा, बल्कि आपको भी मानसिक तनाव देगा। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर लाभदायक साबित होगी। आपकी निजी जिंदगी के बारे में दोस्तों से आपको अच्छी सलाह मिलेगी। आसमान ज्यादा उजला नजर आयेगा, फूलों में ज्यादा रंग दिखेंगे और आपके आस-पास सब कुछ चमक उठेगा, क्योंकि आप इश्क का सुरूर महसूस कर रहे हैं! नई योजनाएं आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का माध्यम साबित होंगी। घर के कामों को पूरा करने के बाद इस राशि की गृहणियां आज के दिन फुर्सत में टीवी या मोबाइल पर कोई मूवी देख सकती हैं। यह आपके पूरे वैवाहिक जीवन के सबसे ज्यादा स्नेहपूर्ण दिनों में से एक हो सकता है।

वृश्चिक राशि
लंबे समय से चली आ रही अपनी बीमारी का इलाज अपनी मुस्कान से करें, क्योंकि यह सभी परेशानियों की सबसे कारगर दवा है। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप भविष्य के लिए कोई आर्थिक योजना बना सकते हैं और उम्मीद है कि यह योजना सफल भी होगी। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ध्यान रखते हैं। उनके साथ अच्छा वक्त बिताएं और शिकायत करने का अवसर न दें। अपने प्रिय से दूर होने के बावजूद आप उसकी मौजूदगी महसूस करेंगे। आज कार्यालय में आपको कुछ अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। अगर आज आप खरीदारी के लिए निकलते हैं, तो कोई अच्छी पोशाक ले सकते हैं। अगर आप वैवाहिक तौर पर लंबे समय से कुछ नाखुश हैं, तो आज के दिन आप हालात बेहतर होते हुए महसूस कर सकते हैं।

धनु राशि
परिवार के इलाज से जुड़े खर्चों में बढ़ोतरी को नकारा नहीं जा सकता है। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। ऐसा कोई जिसके साथ आप रहते हैं, आज आपके किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेगा। आपको अपनी ओर से सबसे बेहतर तरीके से बर्ताव करने की आवश्यकता है, क्योंकि आज आपका प्रिय जल्दी ही नाराज हो सकता है। नए उपभोक्ताओं से बात करने के लिए बेहतरीन दिन है। वक्त के साथ चलना आपके लिए अच्छा है लेकिन साथ ही आपको यह समझना भी जरुरी है कि जब कभी आपके पास खाली समय हो अपने करीबियों के साथ वक्त बिताएं। जीवनसाथी के रिश्तेदारों का अनावश्यक हस्तक्षेप वैवाहिक जीवन का संतुलन बिगाड़ सकता है।

मकर राशि
आज स्वयं को आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें। इससे न सिर्फ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यवहार लचीला होगा, बल्कि डर, ईर्ष्या और विद्वेष की भावना जैसे नकारात्मक मनोभावों में भी कमी आयेगी। बिना बताये आज कोई देनदार आपके अकाउंट में पैसे डाल सकता है जिसके बारे में जानकर आपको अचंभा भी होगा और खुशी भी। घरेलू काम थका देने वाला होगा और इसलिए मानसिक तनाव की वजह भी बन सकता है। आज हो सकता है कि पहली नजर में ही आपको कोई पसंद कर ले। कार्यालय में आपको कुछ ऐसा काम मिल सकता है, जिसे आप हमेशा से करना चाहते थे। आज आप अपने जीवनसाथी को सरप्राइज दे सकते हैं, अपने सारे कामों को छोड़कर आज आप उनके साथ वक्त बिता सकते हैं। थोड़ी-सी कोशिश करें तो यह दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे विशेष दिनों में से एक हो सकता है।

कुंभ राशि
आपकी ऊंची बौद्धिक क्षमताएं आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। केवल सकारात्मक विचारों के माध्यम से ही इन समस्याओं से निजात पायी जा सकती है। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा उत्पन्न होगी। पढ़ाई के नाम पर घर से अधिक देर तक बाहर रहना आपको माता-पिता के क्रोध का शिकार बना सकता है। कैरियर के लिए योजना बनाना उतना ही आवश्यक है, जितना कि खेलना-कूदना। इसलिए माता-पिता को प्रसन्न करने के लिए दोनों में संतुलन बनाना आवश्यक है। अचानक हुई रोमांटिक भेंट आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। निर्णय लेते समय अपने अहंकार को बीच में न आने दें, अपने कनिष्ठ सहकर्मियों की बात पर ध्यान दें। इस राशि के छात्र छात्राओं को आज के दिन पढ़ाई में मन लगाने में परेशानी आ सकती हैं। आज आप अपना बहुमूल्य समय दोस्तों के चक्कर में बर्बाद कर सकते हैं। ऐसा लगता है कि आज आप अपने जीवनसाथी के साथ बहुत खर्चा कर सकते हैं। बावजूद इसके, आप इस वक्त का पूरा आनंद उठा पायेंगे।

मीन राशि
अच्छी सेहत के चलते आप किसी खेल-कूद की प्रतिस्पर्धा में भाग ले सकते हैं। जो लोग लघु उद्योग करते हैं उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा और दिमागी बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपका प्रिय दिन भर आपको याद करने में समय बितायेगा। हाल में विकसित किए गए व्यावसायिक संबंध आगे चलकर बहुत लाभ देंगे। इस राशि के उम्रदराज जातक आज के दिन अपने पूराने मित्रों से खाली समय में मिलने जा सकते हैं। बारिश को रोमांस से जुड़ा माना जाता है और आज आप अपने जीवनसाथी के साथ प्यार की बारिश महसूस कर सकते हैं।

ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919431339858, +919508341776

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Saturday 29th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 29 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Saturday 29th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 29 अगस्त 2026

August 29, 2026
Horoscope Know Your Day Friday 28th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 28 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 28th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 28 अगस्त 2026

August 28, 2026
Horoscope Know Your Day Thursday 27th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 27 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 27th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 27 अगस्त 2026

August 27, 2026
Next Post

Jamshedpur political crime : लोकसभा चुनाव के पहले जमशेदपुर में राजनीतिक अपराध, सांसद विद्युत महतो का शिलापट्ट तोड़ा

Horoscope-Know-Your-Day-Tuesday-12th-march-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 12 मार्च 2024

Horoscope-Know-Your-Day-Tuesday-12th-march-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 12 मार्च 2024

Jamshedpur rjd : राजद के कोल्हान प्रमंडल की बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा, राजद का ऑफर - महागठबंधन जमशेदपुर और सिंहभूम संसदीय क्षेत्र से जेएमएम प्रत्याशी उतारे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur sahyog savan milan : सावन की फुहारों के बीच मना ‘सहयोग’ का भव्य सावन मिलन समारोह, संस्था की सदस्यों की नृत्य-गीत प्रस्तुतियों से सावन हुआ मनभावन

tata steel celebrates sir dorabji tata birthday : सर दोराबजी टाटा की 167वीं जयंती पर टाटा स्टील ने उनकी समृद्ध खेल विरासत को समर्पित विशेष प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, इतिहास और वर्तमान की दिखी झलकी

jamshedpur bjp : एमएमडीआर संशोधन विधेयक पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा ने किया पलटवार, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कांग्रेस को बताया मुद्दाविहीन

jharkhand adivasi rally : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से “आदिवासी एकता महाजुटान रैली” के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, होगा आदिवासियों का जुटान

jamshedpur utkal association : साकची उत्कल एसोसिएशन में हुआ सावन महोत्सव, अंबिका बनी सावन क्वीन

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur sahyog savan milan : सावन की फुहारों के बीच मना ‘सहयोग’ का भव्य सावन मिलन समारोह, संस्था की सदस्यों की नृत्य-गीत प्रस्तुतियों से सावन हुआ मनभावन

tata steel celebrates sir dorabji tata birthday : सर दोराबजी टाटा की 167वीं जयंती पर टाटा स्टील ने उनकी समृद्ध खेल विरासत को समर्पित विशेष प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, इतिहास और वर्तमान की दिखी झलकी

jamshedpur bjp : एमएमडीआर संशोधन विधेयक पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा ने किया पलटवार, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कांग्रेस को बताया मुद्दाविहीन

jharkhand adivasi rally : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से “आदिवासी एकता महाजुटान रैली” के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, होगा आदिवासियों का जुटान

jamshedpur utkal association : साकची उत्कल एसोसिएशन में हुआ सावन महोत्सव, अंबिका बनी सावन क्वीन

jamshedpur mla saryu roy meeting : 6 सितंबर के सेमिनार को लेकर जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने की दो बैठकें, सेमिनार में शिक्षा व्यवस्था की कमियों पर सकारात्मक भाव से होगी चर्चा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News