
चाईबासा : इन दिनों कड़ाके की ठंड़ और शीतलहर को ध्यान में रखते हुए पश्चिमी सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा व जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक सोनाराम सिंकू ने रविवार को संयुक्त रूप से जगन्नाथपुर प्रखंड मुख्यालय के मालुका, तोड़िगहातु व निश्चिंतपुर पंचायत के विभिन्न गांवों में 310 ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण किया. इस दौरान ग्रामीणों ने सांसद व विधायक के इस कार्य की सराहना की, साथ ही उन्हें आर्शीवाद देते हुए उनका स्वागत भी किया. इस दौरान ग्रामीणों नें अपनी सम्मस्याओं को भी रखा. ग्रामीणों को सांसद गीता कोड़ा और विधायक सोना राम सिंकू ने समस्याओं समाधान करने का भी आश्वसान दिया. ज्ञात हो की मालुका एवं सोसोपी में सांसद गीता कोड़ा एवं विधायक सोनाराम सिंकू के द्वारा बुजुर्ग ग्रामीण के बीच ठंड को देखते हुए कंबल का वितरण किया गया. इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार, तोड़ागहातु पंचायत की मुखिया वीणा केराई, आमोद साव, पंचायत समिति सदस्य पवन कुमार सिंह,अफताब आलम, बीरबल हेस्सा, राजू गोप, बैजनाथ बोबोंगा, बोनीपास पूर्ति, प्रेम गोप, पोरेस गोप, सनातन सिंकू, राजू हेम्ब्रम, श्रीराम लामाय, जग्गू केराई सतीश तिरिया समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.






