जमशेदपुर : मानगो के डिमना रोड स्थित जयप्रकाश नगर स्थित जयप्रकाश नारायण स्कूल प्रांगण में सोमवार से नौकुंडीय महायज्ञ की शुरुआत हुई. इसकी शुरुआत के पहले 1001 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली.

इसके तहत महिलाओं ने खाली पैर मानगो के सुवर्णरेखा नदी के तट से जल उठाकर जयप्रकाशनगर तक पहुंचे और वहां से जल लेकर यज्ञशाला में अर्पण किया, जिसके जल से शुद्धिकरण किया गया और फिर नौकुंडीय यज्ञ शुरू हुआ. दो दिवसीय गायत्री नौकुंडीय यज्ञ में जमशेदपुर के आसपास के लोग हिस्सा ले रहे है और करीब दस साल से इसका आयोजन इस इलाके में होता आ रहा है.








