
जमशेदपुर : जमशेदपुर में इन दिनों प्रशासन वाहन जांच काफी सख्ती से करती नजर आ रहा है. पुलिस शहर के कई इलाकों में वाहन जांच अभियान चला रही है. इस बीच जुबिली पार्क के गेट नंबर एक के पास वाहन जांच के दौरान बिना हेलमेंट पकड़ाए एक युवक ने साकची ट्रैफिक थाना प्रभारी केके पांडा को ही देख लेने की धमकी दे डाली. हालांकि युवक ने अपना नाम नहीं बताया. पुलिस ने उसकी गाड़ी को जब्त कर लिया और उसे पीसीआर वैन में बैठा कर थाना ले गई.
[metaslider id=15963 cssclass=””]








