
जमशेदपुर : झारखंड की प्रमुख विपक्षी पार्टी झामुमो ने जमशेदपुर में अपना शक्ति प्रदर्शन किया है. बदलाव यात्रा के बहाने जमशेदपुर में अपना पूरा दमखम झामुमो ने दिखाया है. मुख्यमंत्री रघुवर दास के जमशेदपुर स्थित आवास एग्रिको के ट्रांस्पोर्ट मैदान में हेमंत सोरेन ने बड़ी सभा की. इसमें भारी भीड़ जुटी. इस दौरान मुख्यमंत्री के अलावा केंद्रीय पदाधिकारी आस्तिक महतो, मोहन कर्मकार, हिदायत खान, झामुमो के जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन समेत अन्य लोगों ने शिरकत की. इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने जोरदार सभा की. इस सभा के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री रघुवर दास पर हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड को भाजपा की रघुवर दास की सरकार ने लूट लिया है. लोगों के साथ सिर्फ छलावा किया जा रहा है.

झारखड को लूटकर दिल्ली का बक्शा भर रहा है. उन्होंने कहा कि बस्तियों को मालिकाना हक देने के नाम पर राजनीति करने वाले रघुवर दास ने बस्तियों के लोगों को ठगा है. बस्तियों का भगोड़ा है. मालिकाना हक दिलाया नहीं और उलटे रोज नया नया झूठ बोल रहे है. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को पहचानकर जनता को खदेड़ने की जरूरत है ताकि बस्तियों के साथ न्याय हो सके. जमशेदपुर की जनता ने रघुवर दास को फर्श से अर्स तक पहुंचा दिया और टाटा की गोद में बैठकर सिर्फ स्वार्थ की राजनीति कर रहे है. अपने घरवालों को नौकरी दिला दी, मुख्यमंत्री के घरवालों ने जीना मुहाल कर दिया है और आज जमशेदपुर की जनता त्राहिमाम है. आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा का हिसाब लेगी. इस दौरान उन्होंने कहा कि झामुमो कोई भेदभाव का भाव नहीं रखती है. झारखंड के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है. हर घर में खुशहाली लाना है तो झामुमो को झारखंड में जीताना है.



